फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan Team: बाबर आजम ने ऑस्ट्रेलिया के इस कोच से मदद मांगी, टी20 विश्व कप में खराब रहा था फॉर्म

Thu, 04 Jul 2024 05:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

बाबर ने ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और जेक फ्रेजर मैकगर्क को कोचिंग दे चुके यंग से मुलाकात की और उनके साथ टी20 प्रारूप में सफलतापूर्वक पावर शॉट लगाने के लिए आवश्यक कौशल पर चर्चा की।
विज्ञापन
बाबर आजम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने हाल ही में समाप्त हुए विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अपने टी20 कौशल को फिर से तराशने के लिए प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई पावर हिटिंग कोच शेनन यंग की मदद मांगी है। बाबर ने टी20 विश्व कप के चार मैचों में 101 के स्ट्राइक रेट से 120 रन बनाए। पाकिस्तान इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के सुपर आठ में प्रवेश नहीं कर पाया और पहले दौर से बाहर हो गया।
विज्ञापन


बाबर ने ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और जेक फ्रेजर मैकगर्क को कोचिंग दे चुके यंग से मुलाकात की और उनके साथ टी20 प्रारूप में सफलतापूर्वक पावर शॉट लगाने के लिए आवश्यक कौशल पर चर्चा की। यह मुलाकात लाहौर में हुई जहां यंग निजी दौरे पर हैं।

यंग को कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को सलाह देने और उनके पावर हिटिंग कौशल में सुधार करने का श्रेय दिया जाता है। मैकगर्क ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए अपनी पावर हिटिंग से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2024 सत्र में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


टी20 विश्व कप में न तो बाबर की कप्तानी और न ही बाबर का फॉर्म अच्छा रहा था। पाकिस्तान के कप्तान ने चार पारियों में 101.66 के स्ट्राइक रेट से 122 रन बनाए थे। इनमें एक भी अर्धशतक शामिल नहीं था। आईसीसी के किसी टूर्नामेंट में बाबर की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें