फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट की स्थिति देख निराश हैं मियांदाद, कहा- PCB में बहुत जल्दी बदलाव होते हैं

Tue, 23 Jan 2024 02:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

मियांदाद ने यहां सिंध प्रीमियर लीग के शुभारंभ के लिए आयोजित एक समारोह के दौरान मीडिया से कहा- मैंने दुनिया में कहीं भी क्रिकेट प्रशासन वैसा नहीं देखा जैसा हम पाकिस्तान में देखते हैं और ये स्थिति बेहद दुखद है।
विज्ञापन
जावेद मियांदाद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के महान बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने पाकिस्तान में क्रिकेट के संचालन के तरीके पर दुख जताते हुए कहा है कि राष्ट्रीय टीम में लगातार नियुक्तियों और बदलावों ने खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को हिला दिया है।
विज्ञापन


मियांदाद ने यहां सिंध प्रीमियर लीग के शुभारंभ के लिए आयोजित एक समारोह के दौरान मीडिया से कहा- मैंने दुनिया में कहीं भी क्रिकेट प्रशासन वैसा नहीं देखा जैसा हम पाकिस्तान में देखते हैं और ये स्थिति बेहद दुखद है।

पाकिस्तान के लिए 124 टेस्ट खेलने वाले इस पूर्व कप्तान ने कहा कि हाल के दिनों में क्रिकेट प्रशासन का टीम और खिलाड़ियों पर भी बुरा प्रभाव पड़ा है। मियांदाद ने कहा- मुझे नहीं लगता कि क्रिकेट में कहीं भी इतनी जल्दी-जल्दी नियुक्तियां और बदलाव किए जाते हैं। इसका मतलब केवल यह है कि हमारे क्रिकेट ढांचे में निरंतरता नहीं है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि खिलाड़ियों को आत्मविश्वास नहीं मिलता।
विज्ञापन


वनडे विश्व कप के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में एक बर फिर नियुक्तियों का दौर चला है। बाबर आजम को सभी प्रारूपों की कप्तानी से हटाने के बाद शाहीन शाह अफरीदी और शान मसूद को क्रमशः टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया है। मोहम्मद हफीज को भी भारत में विश्व कप के बाद क्रिकेट निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें