फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंजूरी: दोबार मैदान पर दिखाई देंखे उमर अकमल, पीसीबी ने क्लब क्रिकेट खेलने की दी अनुमति 

Wed, 04 Aug 2021 06:00 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
विज्ञापन
उमर अकमल - फोटो : social media
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उमर अकमल को अपनी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया के अंतर्गत क्लब क्रिकेट खेलने की अनुमति दे दी है। दरअसल, जुलाई में उमर ने पिछले साल फिक्सिंग और क्रिकेट में भ्रष्टाचार से जुड़ी जानकारी छुपाने के लिए कैमरे के सामने माफी मांगी थी, जिसके कारण उन्हें 12 महीने के लिए प्रतिबंधित भी कर दिया गया था।

विज्ञापन


पीसीबी ने एक बयान में कहा, 'उमर ने अब तक भ्रष्टाचार रोधी व्याख्यान में शिरकत की है और साथ ही सुरक्षा और भ्रष्टाचार रोधी विभाग द्वारा आयोजित सवाल जवाब के सत्र में भी हिस्सा लिया है।' बोर्ड ने यह भी कहा कि अगर वह अपनी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर लेता है तो वह पाकिस्तान के घरेलू सत्र 2021-22 में भी भाग लेने के योग्य हो जाएगा।

बता दें कि उमर ने पाकिस्तान के लिए 16 टेस्ट, 121 वन-डे और 84 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। साल 2020 के फरवरी में उन्हें पीएसएल के शुरू होने के एक रात पहले निलंबित कर दिया गया था। इस विकेटकीपर बल्लेबाज को पीसीबी की अनुशासन समिति ने अप्रैल 2020 में, एंटी करप्शन कोड के अनुच्छेद 2.4.4 के दो उल्लंघनों का दोषी पाया था। इस वजह से उन पर तीन साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था। जुलाई में उनके इस प्रतिबंध की अवधि को घटाकर 18 महीने कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें