वनडे विश्व कप 2023 के 35वें मुकाबले में पाकिस्तान ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत न्यूजीलैंड को 21 रन से हरा दिया। बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट खोकर 401 रन बनाए थे। बारिश के कारण पाकिस्तान की पारी 41 ओवर की हो गई और नया लक्ष्य 342 रन का मिला। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 25.3 ओवर में एक विकेट खोकर 200 रन बनाए। इसके बाद खेल नहीं हो सका और डकवर्थ लुईस नियम के तहत पाकिस्तान की टीम 21 रन से जीत गई। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनी हुई है। वहीं, न्यूजीलैंड की राह मुश्किल हो गई है।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के लिए रचिन रवींद्र ने 108 की पारी खेली। वहीं, कप्तान विलियम्सन ने 95 रन का योगदान दिया। फिलिप्स ने 41 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद वसीम जूनियर ने तीन विकेट लिए। हसन अली, इफ्तिखार अहमद और हारिस रऊफ ने एक-एक विकेट लिया। पाकिस्तान के लिए फखर जमान ने 81 गेंद में नाबाद 126 रन बनाए। वहीं, कप्तान बाबर ने 63 गेंद में 66 रन की नाबाद पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने एक विकेट लिया।
कॉन्वे और रचिन बल्लेबाजी कर रहे हैं
- फोटो : सोशल मीडिया
पहली पारी में क्या हुआ?
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने शानदार शुरुआत की। डेवोन कॉन्वे और रचिन रवींद्र ने पहले विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी निभाई। कॉन्वे 39 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद चोट से वापसी कर रहे केन विलियम्सन ने रचिन रवींद्र के साथ 180 रन की साझेदारी निभाई। इस बीच रचिन ने इस विश्व कप का अपना तीसरा शतक जड़ा। वह न्यूजीलैंड के लिए किसी एक विश्व कप में तीन शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने। वहीं, विलियम्सन 79 गेंद में 10 चौके और दो छक्के की मदद से 95 रन बनाकर आउट हुए। शतक लगाने के बाद मिचेल भी अपना विकेट दे बैठे। वह 94 गेंद में 15 चौके और एक छक्के की मदद से 108 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद डेरिल मिचेल 18 गेंद में 29 रन, मार्क चैपमैन 27 गेंद में 39 रन, ग्लैन फिलिप्स ने 25 गेंद में 41 रन की पारी खेली। मिचेल सैंटनर 17 गेंद में 26 रन और टॉम लाथम दो रन बनाकर नाबाद रहे। वसीम के अलावा हसन अली, इफ्तिखार अहमद और हारिस रऊफ को एक-एक विकेट मिला। शाहीन अफरीदी ने इस मैच में 90 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। 24 वनडे पारियों में यह पहली बार है जब शाहीन अफरीदी बिना विकेट लिए रहे हैं।
रचिन रवींद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
शानदार फॉर्म में चल रहे रचिन रविंद्र के पिछले आठ मैचों में तीसरे शतक की मदद से न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ विश्वकप में सबसे बड़ा स्कोर बनाया। रचिन ने 94 गेंदों की पारी में 15 चौके और एक छक्के की मदद से 108 रन की पारी खेली। उनका अच्छा साथ चोट के बाद वापसी कर रहे कप्तान केन विलियम्सन ने दिया जिन्होंने 79 गेंदों में 95 रन की पारी में 10 चौके और दो छक्के जड़े। दोनों बल्लेबाजों की मदद से न्यूजीलैंड ने विश्वकप में पहली बार 400 रन बनाए। इससे पहले टीम ने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 विकेट पर 393 रन बनाए थे। टीम ने छह विकेट पर 401 रन का स्कोर बनाया। रचिन और विलियम्स ने दूसरे विकेट के लिए 180 रन की साझेदारी करके टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
केन विलियम्सन और रचिन रवींद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड ने वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। इसके अलावा विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी टीम ने सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने इसी विश्वकप में नौ विकेट पर 367 का स्कोर बनाया था। शाहीन शाह आफरीदी ने इस मुकाबले में 90 रन दिए। वह विश्वकप में पाकिस्तान की तरफ से एक मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए। इससे पहले हारिस राउफ ने 85 रन खर्च किए थे।
रचिन रवींद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
फखर और बाबर की नाबाद 194 रन की साझेदारी
402 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने मैन ऑफ द मैच फखर जमान (नाबाद 126) के इस विश्वकप में पहले शतक की मदद से एक विकेट पर 200 रन बना लिए थे। उनका साथ कप्तान बाबर आजम (नाबाद 66) निभा रहे थे। इसके बाद बारिश आ गई और फिर खेल दोबारा शुरू नहीं हो पाया। फखर ने अपनी तेजतर्रार पारी में 81 गेंदों में आठ चौके और 11 शानदार छक्के जड़े। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही और शफीक (06) को साउथी ने विलियम्सन के हाथों कैच आउट कराकर टीम को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बाबर और फखर ने दूसरे विकेट के लिए 141 गेंदों में 194 रन की नाबाद साझेदारी की।
बारिश के कारण पाकिस्तान को संशोधित लक्ष्य 41 ओवर में 342 रन का मिला। फिर बारिश 26वें ओवर में आ गई और पाकिस्तान एक विकेट पर 200 रन बना चुका था। इसके बाद खेल नहीं हो पाया। इस समय पाकिस्तान डीएलएस के आधार पर 21 रन आगे था। न्यूजीलैंड की यह लगाातर चौथी हार है।