फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs NZ: फखर जमान ने की छक्कों की बारिश, शाहिद अफरीदी की बराबरी की; इमरान नजीर का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

Sat, 04 Nov 2023 08:40 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

फखर जमान 81 गेंद पर 126 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने आठ चौके और 11 छक्के लगाए। फखर का स्ट्राइक रेट 155.56 का रहा। बाबर आजम ने 63 गेंद पर 66 रन बनाए। उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए। पाकिस्तान की पारी में कुल 13 छक्के लगे।
विज्ञापन
फखर जमान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व कप के 35वें मुकाबले में पाकिस्तान ने डकवर्थ लुईस नियम के सहारे न्यूजीलैंड को 21 रन से हरा दिया। बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार (चार नवंबर) को न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 401 रन बनाए। बारिश के कारण पाकिस्तान की पारी 41 ओवर की हो गई और नया लक्ष्य 342 रन का मिला। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 25.3 ओवर में एक विकेट खोकर 200 रन बनाए। यहां फिर बारिश आई और खेल आगे नहीं हो सका।
विज्ञापन


फखर जमान 81 गेंद पर 126 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने आठ चौके और 11 छक्के लगाए। फखर का स्ट्राइक रेट 155.56 का रहा। बाबर आजम ने 63 गेंद पर 66 रन बनाए। उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए। पाकिस्तान की पारी में कुल 13 छक्के लगे। फखर ने अपनी पारी के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। वह पाकिस्तान के लिए वनडे विश्व कप के एक मैच में सबसे ज्यादा 11 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मामले में इमरान नजीर के 16 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। नजीर ने 2007 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ आठ छक्के लगाए उड़ाए थे।

फखर जमान - फोटो : सोशल मीडिया
एक विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी
बल्लेबाज साल छक्के
फखर जमान 2023 18
इमरान नजीर 2007 9
अब्दुल्ला शफीक 2023 9
इफ्तिखार अहमद 2023 8
मिस्बाह उल हक 2015 7

फखर ने की अफरीदी की बराबरी
न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 छक्के लगाकर फखर ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। फखर पाकिस्तान के लिए एक वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में अफरीदी की बराबरी की। अफरीदी ने 1996 में श्रीलंका के खिलाफ नेरौबी में 11 छक्के लगाए थे। अब्दुल रज्जाक ने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अबूधाबी में 10 छक्के लगाए उड़ाए थे। फखर ने 2021 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग में 10 छक्के लगाए थे।

बाबर और फखर - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप के एक मैच में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी देश खिलाफ जगह साल छक्के
इयॉन मोर्गन इंग्लैंड अफगानिस्तान मैनचेस्टर 2019 17
क्रिस गेल वेस्टइंडीज जिम्बाब्वे कैनबरा 2015 16
मार्टिन गुप्टिल न्यूजीलैंड वेस्टइंडीज वेलिंग्टन 2015 11
फखर जमान पाकिस्तान न्यूजीलैंड बंगलूरू 2023 11
विज्ञापन

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
फखर ने रमीज राजा को पीछे छोड़ा
विश्व कप के एक मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों में फखर जमान अब तीसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने नाबाद 126 रन बनाकर पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा को पीछे छोड़ दिया। रमीज ने 1992 में न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में नाबाद 119 रन बनाए थे। फखर से आगे मोहम्मद रिजवान और इमरान नजीर हैं। रिजवान ने इसी विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ हैदराबाद में नाबाद 131 रन बनाए थे। नजीर ने 2007 में जिम्बाब्वे के खिलाफ किंग्सटन में 160 रन की पारी खेली थी।

फखर और बाबर ने की खास रिकॉर्ड की बराबरी
फखर जमान और बाबर आजम ने दूसरे विकेट के लिए नाबाद 194 रन की साझेदारी की। दोनों बल्लेबाज किसी भी विकेट के लिए विश्व कप में सबसे बड़ी साझेदारी करने के मामले में सईद अनवर और वजहतुल्लाह वस्ती के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अनवर और वस्ती ने 1999 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में 194 रन जोड़े थे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें