Pakistan vs Netherlands World Cup 2023 Live Streaming, Telecast: पाकिस्तान की टीम 12 साल बाद भारत में विश्व कप का कोई मैच खेलेगी। उसका भारतीय जमीन पर यह सिर्फ तीसरा विश्व कप मैच होगा। इससे पहले 2011 और 1996 में पाकिस्तानी टीम भारत में विश्व कप के मैच में खेलने आई थी।
वनडे विश्व कप का दूसरा मुकाबला शुक्रवार (छह अक्तूबर) को पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 1992 में विश्व कप जीतने वाली पाकिस्तानी टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। बाबर आजम की कप्तानी वाली इस टीम को विश्व कप जीतने का दावेदार माना जा रहा है। पाकिस्तान आईसीसी वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज है।
विज्ञापन
पाकिस्तान की टीम नीदरलैंड के खिलाफ विश्व कप में 20 साल बाद खेलेगी। दोनों टीमों के बीच पिछली बार 2003 में दक्षिण अफ्रीका के पार्ल में मैच खेला गया था। तब पाकिस्तान ने 97 रन से जीत हासिल की थी। उससे पहले एक और मुकाबला 1996 विश्व कप में हुआ था। लाहौर में खेले गए उस मैच में पाकिस्तान को आठ विकेट से जीत मिली थी। वनडे में ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो पाकिस्तान ने नीदरलैंड के खिलाफ सभी छह मैच जीते हैं।
बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
तीसरी बार होगा ऐसा
पाकिस्तान की टीम 12 साल बाद भारत में विश्व कप का कोई मैच खेलेगी। भारतीय जमीन पर उसका यह सिर्फ तीसरा ही विश्व कप मैच होगा। इससे पहले 2011 और 1996 में पाकिस्तानी टीम भारत में विश्व कप के मैच में खेलने आई थी। 2011 में जब भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका को मेजबानी मिली थी तब पाकिस्तान ने मोहाली में एक सेमीफाइनल मैच खेला था। उससे पहले 1996 में विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना बंगलूरू में किया था। दोनों मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा था।
बाबर आजम और इफ्तिखार अहमद
- फोटो : सोशल मीडिया
हम विश्व कप में पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:
विश्व कप में पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मैच कब खेला जाएगा?
पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मैच शुक्रवार (छह अक्तूबर) को खेला जाएगा।
विश्व कप में पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मैच कहां खेला जाएगा?
पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
शाहीन अफरीदी
- फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप में पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मैच कितने बजे शुरू होगा?
पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मैच भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:30 बजे होगा।
विश्व कप में पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर अलग-अलग भाषा में मैच का आनंद ले सकते हैं।
विश्व कप में पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
विश्व कप के मैच ऑनलाइन आप डिज्नी + हॉटस्टार एप (Disney+ Hotstar) पर देख सकते हैं। मोबाइल पर आप फ्री में मैच देख सकेंगे। लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेने पड़ेंगे। साथ ही विश्व कप से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओ'डोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रोल्फ वैन डर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रयान क्लेन, वेस्ले बर्रेसी, साकिब जुल्फिकार, शारिज अहमद, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट।
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमान, इमाम उल हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर।