फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs IND Live Streaming: कोलंबो में भारत के सामने पाकिस्तान की चुनौती, फ्री में कब और कहां देखें मैच

Sun, 10 Sep 2023 02:54 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

Pakistan vs India (PAK vs IND) Asia Cup 2023 Live Streaming, Telecast: भारत और पाकिस्तान के बीच इस टूर्नामेंट में यह दूसरा मुकाबला है। ग्रुप दौर में दो सितंबर को खेला गया मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। उस मैच में भारतीय टीम को तो बल्लेबाजी करने का मौका मिल गया था, लेकिन पाकिस्तान के बल्लेबाज क्रीज पर उतर भी नहीं पाए थे।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप के सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रविवार (10 सितंबर) को खेला जा रहा है। दोनों टीमें कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच इस स्टेडियम में 2004 के बाद पहली बार वनडे मैच खेला जा रहा है। पिछली बार जब दोनों टीमें यहां एक-दूसरे के खिलाफ खेली थीं तब पाकिस्तान ने एशिया कप के ही मैच में 59 रन से जीत हासिल की थी। उस समय सौरव गांगुली और इंजमाम उल हक अपनी-अपनी टीम के कप्तान थे। इसके अलावा 1994 में एक मैच बेनतीजा रहा था।
विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान के बीच इस टूर्नामेंट में यह दूसरा मुकाबला है। ग्रुप दौर में दो सितंबर को खेला गया मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। उस मैच में भारतीय टीम को तो बल्लेबाजी करने का मौका मिल गया था, लेकिन पाकिस्तान के बल्लेबाज क्रीज पर उतर भी नहीं पाए थे। बारिश के कारण पारी ही नहीं शुरू हो पाई थी।

ind vs pak - फोटो : सोशल मीडिया
सुपर-4 में पाकिस्तान जीत चुका है एक मैच
पाकिस्तान की टीम सुपर-4 में एक मैच खेल चुकी है। उसने बुधवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में बांग्लादेश को हराया था। उसकी नजर लगातार दूसरी जीत पर है। वहीं, भारतीय टीम का सुपर-4 में यह पहला मैच है।

हम भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप सुपर-4 मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:

भारत बनाम पाकिस्तान मैच कब खेला जाएगा?
भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप सुपर-4 मैच रविवार, 10 सितंबर को खेला जा रहा है।

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
भारत बनाम पाकिस्तान मैच कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप सुपर-4 मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप सुपर-4 मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 2:30 बजे हो चुका है और पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत बनाम पाकिस्तान के बीच मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर होगा। अलग-अलग चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में आप यह मैच देख सकते हैं। वहीं, फ्री डीटीएच इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकेंगे।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध है?
ऑनलाइन आप यह मैच डिज्नी+हॉटस्टार (Disney+Hotstar) एप पर देख सकते हैं। मोबाइल पर डिज्नी+हॉटस्टार अपने दर्शकों को फ्री में मैच दिखाएगा। वहीं, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। अगर आपके पास सब्सक्रिप्शन नहीं है तो इसके लिए पैसे चुकाने पड़ेंगे। साथ ही इस मैच से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें