फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK Weather: भारत-पाकिस्तान मैच में होगी बारिश या पूरा खेल देख सकेंगे फैंस? देखें कोलंबो के मौसम का हाल

Sun, 10 Sep 2023 02:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

Colombo Weather Forecast, Asia Cup Super 4 PAK vs IND 2023: अगर आज मैच नहीं होता है तो इसके लिए सोमवार को भी रिजर्व-डे रखा गया है। जहां तक रविवार को मैच हो पाएगा, अगले दिन वहीं से उस मैच की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान मैच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच आज कोलंबो को आर प्रेमदासा स्टेडियम में एशिया कप के सुपर फोर राउंड का महामुकाबला खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। हालांकि, इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। जब पिछली बार ग्रुप स्टेज में दोनों टीमें भिड़ी थीं, तब भी बारिश की वजह से मैच धुल गया था। उस मैच में भारत ने तो बल्लेबाजी की थी, लेकिन पाकिस्तान की पारी शुरू नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


अब जब दूसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने हैं तो फैंस पूरे मैच की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, आज भी ऐसा होना मुश्किल दिख रहा है। कोलंबो में रविवार को शाम के वक्त भारी बारिश के आसार हैं। अगर आज मैच नहीं होता है तो इसके लिए सोमवार को भी रिजर्व-डे रखा गया है। जहां तक रविवार को मैच हो पाएगा, अगले दिन वहीं से उस मैच की शुरुआत होगी।

कोलंबो में खिली है धूप
कोलंबो में फिलहाल मौसम साफ है। धूप खिली हुई है। पाकिस्तान क्रिकेट ने स्टेडियम की तस्वीर शेयर की है। भारत के दिनेश कार्तिक और रविचंद्रन अश्विन ने भी फैंस को कोलंबो के मौसम का अपडेट दिया है। अश्विन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा- INDvsPAK मुकाबले के लिए यह इससे बेहतरीन सुबह नहीं हो सकती। खेल के लिए बहुत सारे टिकट अभी भी ऑनलाइन उपलब्ध हैं। वहीं, कार्तिक ने लिखा- मौसम साफ और सही दिख रहा है। मैं एक मजेदार मैच की उम्मीद कर रहा हूं। 
विज्ञापन

कैसा है कोलंबो के मौसम का हाल?



कोलंबो के मौसम की बात करें तो एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को वहां भारतीय समयानुसार दोपहर में 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। पूरे मैच के दौरान कोलंबो में 50 से 70 प्रतिशत बारिश की संभावना है। वहीं, शाम सात बजे के बाद बारिश की संभावना बढ़ गई हैं। पिछली बार भारत-पाकिस्तान मैच में शाम सात बजे के बाद ही बारिश ने खलल डाला था।

ऐसे में भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले मैच की तरह यह मैच भी बारिश से प्रभावित रहने की संभावना है। शनिवार को यहीं पर श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मुकाबला भी खेला गया था। हालांकि, उस मैच में बारिश नहीं हुई, लेकिन रविवार को ऐसा नहीं कहा जा सकता, क्योंकि वेदर फॉरकास्ट परेशानी का सबब है।

मैच का नतीजा आने के लिए 20 ओवर का खेल जरूरी

बारिश की वजह से एशिया कप के कई मैच बाधित रहे हैं - फोटो : सोशल मीडिया
मैच का नतीजा आने के लिए एक पारी में कम से कम 20 ओवर का खेल जरूरी है। अंपायर कोशिश करेंगे कि आज ही मैच का नतीजा आ जाए। अगर दोनों पारियों में 20 ओवर का खेल हो जाता है, तो मैच का नतीजा डकवर्थ लुईस नियम पर भी आ सकता है। अगर पहली पारी में पूरे ओवर फेंके जाते हैं और दूसरी पारी में बारिश आ जाती है तो कल रिजर्व डे पर दूसरी पारी का खेल होगा। अगर कल भी बारिश के कारण खेल नहीं हो पाता तो मैच बेनतीजा रहेगा। अगर कल 20 ओवर का भी खेल हो जाता है तो नतीजा आएगा। डकवर्थ लुईस नियम का भी इस मैच में इस्तेमाल हो सकता है। 



Ind-Pak Asia Cup 2023 Super Fours Match Colombo Weather Update

ये हैं समीकरण

पाकिस्तान की टीम सुपर फोर राउंड में बांग्लादेश के खिलाफ मैच जीत चुकी है। ऐसे में भारत के खिलाफ जीत मात्र से टीम का फाइनल में जगह लगभग पक्का हो जाएगा। वहीं, इसके बाद टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ 12 सितंबर और बांग्लादेश के खिलाफ 15 सितंबर को दो मैच खेलने हैं। यह मैच हारने पर टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचने के लिए अगले दोनों मैच भारी अंतर से जीतने होंगे। वहीं, यह मैच जीतने पर टीम इंडिया की स्थिति मजबूत हो जाएगी। फिर पाकिस्तान पर फाइनल की रेस से बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा। उसे किसी भी हालत में श्रीलंका के खिलाफ जीतना ही होगा।

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
आर प्रेमदासा स्टेडियम के वनडे रिकॉर्ड्स और स्टैट्स
इस स्टेडियम ने 142 वनडे मैचों की मेजबानी की है, जिसमें दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली टीमें केवल 55 बार विजयी रहीं। कोलंबो में टॉस जीतने वाले कप्तान को पहले बल्लेबाजी करने और बोर्ड पर रन लगाने पर ध्यान देना चाहिए। हालांकि, श्रीलंका में बारिश के मौसम को देखते हुए, कप्तान आज के मैच में पहले बल्लेबाजी करने को लेकर 100% आश्वस्त नहीं होंगे।

कोलंबो की परिस्थितियां आमतौर पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों को समान रूप से मदद करती हैं। मध्यम तेज गेंदबाज एंजेलो मैथ्यूज ने 2009 में भारत के खिलाफ वनडे मैच में इस मैदान पर छह विकेट हासिल किए थे। यहां कुछ अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े हैं जिन्हें जानना आवश्यक है:
  • कुल वनडे मैच: 142
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती: 77
  • लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती: 55
  • मैच टाई: 0
  • रद्द किए गए मैच: 8
  • हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर: 169 - कुमार संगकारा (श्रीलंका) बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2013
  • बेस्ट बॉलिंग फिगर: 6/20 - एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका) बनाम भारत, 2009
  • हाईएस्ट टीम टोटल: 375/5 - भारत बनाम श्रीलंका, 2017
  • लोएस्ट टीम टोटल: 86 - नीदरलैंड बनाम श्रीलंका, 2002
  • हाईएस्ट सफल रन चेज: 292/4 - श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2022
  • पहली पारी का औसत स्कोर: 225

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
आर प्रेमदासा स्टेडियम पिच रिपोर्ट
पिच भले ही बल्लेबाजी के लिए आदर्श न हो, लेकिन अगर बल्लेबाज बीच में जम जाएं तो बड़ा स्कोर बना सकते हैं। पिछले साल, श्रीलंका ने इस मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ 292 रन के लक्ष्य का पीछा किया था। तेज गेंदबाजों को इस पिच से मदद मिल सकती है। शनिवार को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला गया था, जिसमें श्रीलंकाई टीम 50 ओवर में नौ विकेट पर 257 रन बना सकी थी।

बांग्लादेश उस स्कोर को चेज नहीं कर सका था और 48.1 ओवर में 236 रन पर उनकी टीम सिमट गई थी। इस मैच में तेज गेंदबाजों ने 19 में से 14 विकेट लिए थे। रविवार को ओवरकास्ट कंडीशन रहने की संभावना है। ऐसे में तेज गेंदबाजों को और मदद मिल सकती है। टॉस जीतने वाली टीम इसका फायदा उठाना चाहेगी। 

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले मैच में क्या हुआ था?
ग्रुप-ए के मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। ओवरकास्ट कंडीशन होने की वजह से पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाया। उन्होंने भारतीय टॉप ऑर्डर को तहस नहस कर दिया था। 66 रन तक टीम इंडिया ने रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के विकेट गंवा दिए थे।

शाहीन ने रोहित और विराट को बोल्ड किया था। इस मैच में भी पाकिस्तान की तिकड़ी से भारतीय बल्लेबाजों को बचकर रहने की जरूरत होगी। शाहीन के अलावा नसीम शाह और हारिस रऊफ अपनी तेजी से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।



हालांकि, पिछले मैच में ईशान किशन की 82 रन और हार्दिक पांड्या की 87 रन की पारी की बदौलत टीम इंडिया 266 रन पर सिमट गई थी। उस मैच में पाकिस्तान की टीम बैटिंग नहीं कर पाई थी। पाकिस्तान के बल्लेबाजों की भी जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज के सामने अच्छी परीक्षा होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें