पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश
- फोटो : @TheRealPCB
शाहीन अफरीदी को नहीं मिली जगह
दूसरे टेस्ट के लिए चुनी गई पाकिस्तान की संभावित 12 सदस्यीय टीम में स्टार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को जगह नहीं मिली है। पिछले मैच में वह सिर्फ दो विकेट ही हासिल कर पाए थे। अब उन्हें आगामी मुकाबले से पहले ड्रॉप कर दिया गया है। उनकी जगह अबरार अहमद को टीम का हिस्सा बनाया गया है। दरअसल, पहले मुकाबले में पाकिस्तान के तेज गेंदबाजी आक्रमण में नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली को शामिल किया गया था। हालांकि, ये गेंदबाज कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सके। वहीं, टीम को आगा सलमान, सैम अयूब और सऊद शकील की स्पिन तिकड़ी पर निर्भर रहना पड़ा।
पाकिस्तान की 12 सदस्यीय संभावित टीम
अब्दुल्ला शफीक, सईम अयूब, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, अबरार अहमद, नसीम शाह, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अली, मीर हमजा।