फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs BAN: बांग्लादेश से मिली शर्मनाक हार पर आया कप्तान शान मसूद का बयान, बोले- मैं देश से माफी मांगता हूं

Tue, 03 Sep 2024 09:03 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी

सार

यह टेस्ट में 17वीं बार है जब पाकिस्तान को दो या इससे ज्यादा टेस्ट मैचों की सीरीज में सूपड़ा साफ का सामना करना पड़ा है। वहीं, अपने घर में पाकिस्तान को दूसरी बार दो या इससे ज्यादा टेस्ट मैचों की सीरीज में सूपड़ा साफ का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
शान मसूद - फोटो : @TheRealPCB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को उनके घर में छह विकेट से हरा दिया। रावलपिंडी में खेले गए दोनों मुकाबलों में पाकिस्तान की टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। पहला टेस्ट भी बांग्लादेश ने 10 विकेट से जीता था। इसी के साथ बांग्लादेश ने 0-2 से सीरीज अपने नाम कर ली। मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने टीम के शर्मनाक खेल पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि अब इस पर ध्यान देने की जरूरत है कि कैसे सुधार किया जा सकता है।
विज्ञापन

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - फोटो : @TheRealPCB
मसूद ने ली हार की जिम्मेदारी
मैच के बाद मसूद ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए देश से माफी मांगी। उन्होंने कहा-मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं और देश से माफी मांगता हूं। लेकिन मुझे लगता है कि हमें इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि हम कैसे सुधार कर सकते हैं और अपनी टेस्ट टीम को आगे ले जा सकते हैं।

हम टेस्ट के लिए तैयार नहीं थे
इस दौरान पाकिस्तान के कप्तान ने स्वीकार किया कि लगभग 10 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट खेलना आसान काम नहीं था। उन्होंने कहा- इस सीरीज को हारने का कोई बहाना नहीं है और हम इसे स्वीकार करते हैं। लेकिन यह भी एक तथ्य है कि खिलाड़ी भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहते थे। लेकिन हम टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार नहीं थे। अगर हमें आगे बढ़ना है तो हमें कुछ असफलताओं को सहन करना होगा।
विज्ञापन

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - फोटो : @TheRealPCB
बोर्ड को दी यह सलाह
वहीं, मसूद ने बोर्ड को सलाह देते हुए कहा कि पहले कदम के तौर पर टीम को तेज गेंदबाजों का एक अच्छा पूल बनाने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने कहा- मुख्य बात यह है कि हमें तेज गेंदबाजों की संख्या को बढ़ाने की जरूरत है और उन गेंदबाजों को प्रोत्साहित करने और लगातार मौके देने की जरूरत है जो नियमित रूप से लाल गेंद का क्रिकेट खेलते हैं।

17वीं बार पाकिस्तान का टेस्ट में सूपड़ा साफ
यह टेस्ट में 17वीं बार है जब पाकिस्तान को दो या इससे ज्यादा टेस्ट मैचों की सीरीज में सूपड़ा साफ का सामना करना पड़ा है। वहीं, अपने घर में पाकिस्तान को दूसरी बार दो या इससे ज्यादा टेस्ट मैचों की सीरीज में सूपड़ा साफ का सामना करना पड़ा है। इससे पहले 2022/23 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को उसके घर में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया था। शान मसूद की टीम को अब बांग्लादेश के खिलाफ शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें