फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI: चयन समिति में सलिल अंकोला की जगह इस सदस्य को किया गया शामिल, बीसीसीआई ने किया एलान

Tue, 03 Sep 2024 08:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रत्रा ने भारत के लिए छह टेस्ट और 12 वनडे मुकाबले खेले हैं। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया है और 90 से ज्यादा प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और करीब चार हजार रन बनाए हैं। इसके अलावा विकेट के पीछे 240 शिकार भी किए हैं।
विज्ञापन
अजय रत्रा - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय रत्रा को पुरुष चयन समिति में नए सदस्य के तौर पर शामिल किया है। रत्रा अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति में सलिल अंकोला की जगह लेंगे और बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज को देखते हुए पद संभालेंगे। पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रत्रा के पास घरेलू और अंतरराष्ट्रीय का काफी अनुभव है। 
विज्ञापन

भारत के लिए छह टेस्ट खेल चुके हैं रत्रा 
रत्रा ने भारत के लिए छह टेस्ट और 12 वनडे मुकाबले खेले हैं। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया है और 90 से ज्यादा प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और करीब चार हजार रन बनाए हैं। इसके अलावा विकेट के पीछे 240 शिकार भी किए हैं। बीसीसीआई ने बयान जारी कर कहा, एक चयनकर्ता के रूप में रत्रा अगली पीढ़ी के क्रिकेटरों की पहचान करने और उनका समर्थन करने के लिए चयन समिति के मौजूदा सदस्यों के साथ काम करेंगे जो वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। रत्रा के पास असम, पंजाब और उत्तर प्रदेश के मुख्य कोच के रूप में काम करने का व्यापक कोचिंग अनुभव है। वह 2023 में दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज के दौरान भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ का भी हिस्सा थे। 

गुरुवार से पद संभालेंगे रत्रा 
परंपरा के अनुसार सभी पांच चयनकर्ता अलग-अलग क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं और अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली समिति में रत्रा उत्तर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। पिछले साल अगरकर को मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किए जाने के बाद चयन पैनल में पश्चिम क्षेत्र से दो चयनकर्ता थे। अंकोला पहले से ही समिति का हिस्सा थे। भारत को 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरी खेलनी है। हालांकि रत्रा गुरुवार से पद संभालेंगे जब दलीप ट्रॉफी शुरू होगी। 
विज्ञापन

रात्रा ने घोषणा के तुरंत बाद न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, यह बहुत बड़ा सम्मान और चुनौती है। मैं भारतीय क्रिकेट में योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें