फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs BAN: फैंस ने पाकिस्तान की टीम का जमकर बनाया मजाक, बांग्लादेश से हार के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

Sun, 25 Aug 2024 04:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी

सार

पाकिस्तान की हार के बाद इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। शान मसूद की टीम की जमकर आलोचना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश की टीम ने रावलपिंडी में खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 10 विकेट से हरा दिया। यह बांग्लादेश की टीम की पाकिस्तान पर पहली टेस्ट जीत है। शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान की टीम का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बन रहा है। फैंस ने मीम्स की बौछार कर दी है। 30 रन के लक्ष्य को बांग्लादेश ने टेस्ट के पांचवें दिन एक सत्र रहते हासिल कर लिया। पाकिस्तान की टीम ने दूसरी पारी में बेहद खराब बल्लेबाजी की। बांग्लादेश के स्पिनर्स ने ऐसा शिकंजा कसा कि पाकिस्तान की टीम उससे उबर नहीं सकी। इस मैच में पाकिस्तान की टीम एक भी स्पेशलिस्ट स्पिनर लेकर मैदान पर नहीं उतरी थी और उसी का खामियाजा टीम को उठाना पड़ा। 
विज्ञापन

बांग्लादेश पाकिस्तान को 10 विकेट से हराने वाली पहली टीम बन गई। पाकिस्तान की हार के बाद इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। शान मसूद की टीम की जमकर आलोचना हो रही है। पाकिस्तान की टीम के लिए पिछला एक साल कुछ खास नहीं रहा है। पिछले साल वनडे विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद टीम को इस साल टी20 विश्व कप में भी पहले राउंड से बाहर होना पड़ा था। अब बांग्लादेश के खिलाफ हार ने टीम की स्ट्रैटजी पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। पाकिस्तान की टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज जेसन गिलेस्पी को टेस्ट कोच नियुक्त किया था। इसके बावजूद टीम हार गई। आइए मीम्स देखते हैं...
विज्ञापन

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने पहली पारी में छह विकेट पर 448 रन बनाकर पारी घोषित की थी। जवाब में बांग्लादेश ने 565 रन बनाए और 117 रन की बढ़त हासिल की। बांग्लादेश ने दूसरी पारी में पाकिस्तान को 146 रन पर समेट दिया। 30 रन के लक्ष्य को बांग्लादेश ने 10 विकेट रहते हासिल कर लिया। मुशफिकुर रहीम को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दोनों टीमों के बीच दूसरा और आखिरी टेस्ट 30 अगस्त से रावलपिंडी में ही खेला जाएगा।

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सबसे पहला टेस्ट 29 अगस्त 2001 से खेला गया था। करीब 23 साल में यह पहली बार है जब बांग्लादेश ने पाकिस्तान को टेस्ट में हराया है। इस बीच दोनों देशों के बीच 14 टेस्ट खेले गए हैं और 12 टेस्ट पाकिस्तान ने जीते हैं। एक बांग्लादेश ने जीता है और एक टेस्ट ड्रॉ रहा है। वहीं, पाकिस्तान की यह अपने घर में एक और शर्मनाक हार है। टीम चार मार्च 2022 के बाद अपने घर में नौ टेस्ट खेल चुकी है और पांच मुकाबले हार चुकी है। चार टेस्ट ड्रॉ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें