फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कमजोर' अफगान टीम ने पाकिस्तान को खूब छकाया

Tue, 10 Dec 2013 06:03 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले साल टी-20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने वाली अफगानिस्तान ने 20-20 ओवर के एक मैच में पाकिस्तान को जीत के लिए तरसा दिया।
विज्ञापन


यह मुकाबला इसलिए अहम था क्योंकि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच यह पहला ट्वंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच था।

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से मिली कड़ी चुनौती का सामना करते हुए दोनों देशों के बीच पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आखिरी गेंद पर छह विकेट से जीत दर्ज की।

टीम इंडिया हुई बेसहारा!
शारजाह में खेले गए मैच में जीत के लिए 138 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने मैच की आखिरी गेंद पर मुकाबला अपने नाम किया।

कप्तान मोहम्मद हफीज ने 37 गेंद में नाबाद 42 रन बनाए। पाकिस्तान को आखिरी ओवर में छह और आखिरी गेंद पर एक रन की जरूरत थी। आखिरी गेंद वाइड रही। अफगानिस्तान के लिए आखिरी ओवर दौलत जदरान ने डाला।
विज्ञापन


बल्लेबाज ऐसा जिसने 27 वनडे में बनाए महज 27 रन
हफीज ने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। पाकिस्तान को अहमद शहजाद (35) और नए खिलाड़ी शरजील खान (18) ने अच्छी शुरुआत दी। उन्होंने 47 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन


इससे पहले अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। मोहम्मद शहजाद (2) और नवरोज मंगल (1) पांचवें ओवर में आउट हो गए। नजीबुल्लाह जदरन (38) और नबी (15) ने चौथे विकेट के लिए 35 रन जोड़े। पाकिस्तान के लिए पेसर जुनैद खान ने चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट झटके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें