फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ind vs Pak T20: भारत के खिलाफ भी सुपरहिट रही बाबर और रिजवान की जोड़ी, इस साल बना चुके हैं 888 रन

Mon, 25 Oct 2021 12:02 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की जोड़ी भारत के खिलाफ भी सुपरहिट साबित हुई है। इन दोनों खिलाड़ियों ने नाबाद रहते हुए 152 रन बनाए और पाकिस्तान को 10 विकेट से  जीत दिलाई। 
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान आईसीसी टी20 विश्व कप: रिजवान और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 वर्ल्डकप 2021 के पहले मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान के बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने बिना कोई विकेट गंवाए भारत को 10 विकेट से हरा दिया। इस टूर्नामेंट में यह दोनों टीमों का पहला मैच था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारत ने 151 रन बनाए थे। आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने शानदार बल्लेबाजी की और दोनों खिलाड़ियों ने नाबाद रहते हुए पाकिस्तान को जीत दिला दी। इन दोनों ने मिलकर पाकिस्तान के लिए कई बड़ी साझेदारियां की हैं और अपनी टीम को कई बार मैच जिता चुके हैं। भारत के खिलाफ मैच में भी इन दोनों ने ऐसा ही किया। 
विज्ञापन

बाबर और रिजवान की जोड़ी का रिकॉर्ड शानदार

अब तक टी-20 वर्ल्डकप में भारत और पाकिस्तान ने छह मैच खेले हैं और पांच मैच भारत ने जीते हैं, जबकि एक मैच में पाकिस्तान को जीत मिली है। इससे पहले भारतीय टीम वर्ल्डकप में पाकिस्तान से कभी नहीं हारी थी, लेकिन इस बार पाकिस्तान की ओपनिंग जोड़ी ने यह रिकॉर्ड बदल दिया। इन दोनों खिलाड़ियों ने टी-20 क्रिकेट में 888 रन बनाए हैं। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में यह रिकॉर्ड बेहद शानदार है।
 

रिजवान इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की जोड़ी ने इस साल 14 टी-20 मैचों में 888 रन बनाए हैं। इस दौरान इन दोनों ने चार बार शतकीय साझेदारी की है और दो बार अर्धशतकीय साझेदारी की है। इनमें से 673 रन इन दोनों ने पारी की शुरुआत करते हुए बनाए हैं।

इस दौरान इनकी सबसे बड़ी साझेदारी 197 रनों की थी। ये दोनों ही खिलाड़ी पावरप्ले में शानदार बल्लेबाजी करते हैं और इसके बाद भी दोनों में तेजी से रन बनाने की क्षमता है। भारत के खिलाफ मैच में भी इन दोनों ने शुरुआत से ही संभलकर बल्लेबाजी की और बाद के ओवरों में तेजी से रन बनाए। 
विज्ञापन

बाबर आजम लंबे समय से पाकिस्तान के लिए अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और अपने दम पर टीम को कई मैच जिता चुके हैं। इस साल रिजवान की शानदार फॉर्म ने पाकिस्तान के लिए बहुत अच्छा काम किया है और उनके रन बनाने से पाकिस्तान की बल्लेबाजी में स्थिरता आ गई है। रिजवान इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

उन्होंने साल 2021 में 18 मैचों में 831 रन बनाए हैं। वहीं बाबर आजम इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने भी 18 मैचों में 591 रन बनाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें