फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल पहले: धोनी ने आज ही के दिन आखिरी बार पहनी थी टीम इंडिया की जर्सी

Sat, 10 Jul 2021 06:31 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धोनी आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में आखिरी बार भारतीय जर्सी में नजर आए थे।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज ही के दिन दो साल पहले आखिरी बार टीम इंडिया की सात नंबर की जर्सी पहनी थी। इसके बाद माही ने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। धोनी आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में आखिरी बार भारतीय जर्सी में नजर आए थे। इसके बाद वो काफी दिनों तक क्रिकेट से दूर रहे। अगले साल (15 अगस्त 2020)  उन्होंने अचानक से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सबको हैरान कर दिया था।

विज्ञापन


भारत का तीसरी बार विश्व चैंपियन बनने का सपना टूटा था
मैनचेस्टर में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 18 रनों से हरा दिया था। इसी के साथ भारत का तीसरी बार विश्व चैंपियन बनने का सपना टूट गया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने आठ विकेट के नुकसान पर 239 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 221 रन ही बना सकी और सेमीफाइनल हार गई। 

100 रन के अंदर आधी टीम लौटी थी पवेलियन
न्यूजीलैंड के 240 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत निराशाजनक रही थी। महज पांच रन के अंदर भारत के तीन विकेट गिर गए थे। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और केएल राहुल 1-1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद विराट का बल्ला भी खामोश रहा था। वह भी एक रन बनाकर आउट हो गए थे। दिनेश कार्तिक ने केवल छह रन का योगदान दिया था। हार्दिक पांड्या (32) और ऋषभ पंत (32) थोड़ा दम दिखाया था। 100 रन के अंदर टीम इंडिया के छह विकेट गिर चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जडेजा ने खेली थी 77 रन की शानदार पारी
टीम इंडिया हार की कगार पर पहुंच चुकी थी। इसके बाद धोनी (50) ने कमान संभाली और जडेजा के साथ मिलकर 116 रनों की साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया था और जब जीत के लिए 14 गेंदों पर 32 रन की दरकार थी, तब बोल्ट ने जडेजा को विलियमसन के हाथों कैच आउट कराकर मैच का पासा पलट दिया। जडेजा 77 रन बनाकर आउट हो गए थे। जडेजा के रूप में भारत का को सातवां झटका लगा था।

धोनी के आउट होते ही जीत की उम्मीद खत्म
इसके बाद भी धोनी ने मैच जिताने की कोशिश की लेकिन 49वें ओवर की तीसरी गेंद पर धोनी ने लेग साइड पर शॉट खेला और एक रन पूरा करने के बाद वो तेजी से दूसरे रन के लिए भागे लेकिन वह रनआउट हो गए। लेग साइड पर खड़े मार्टिन गप्टिल ने विकेट पर डायरेक्ट थ्रो मारा और धोनी महज 2 इंच पीछे रह गए और रनआउट हो गए थे। यहां से भारत की जीत की उम्मीद खत्म हो गई थी। धोनी जब आउट हुए तब भारत का स्कोर 216 था। इसके बाद चहल और भुवनेश्वर कुमार भी पांच रन के अंदर आउट हो गए थे। इस तरह भारतीय टीम 221 रन पर सिमट गई और यह मैच भारत 18 रन से हार गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें