फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs IND: भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, रॉबिन्सन की वापसी

Wed, 21 Jul 2021 06:39 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

भारत के खिलाफ इस 17 सदस्यीय टीम में ओली रॉबिन्सन और हसीब हमीद की वापसी हुई है।
विज्ञापन
ट्वीट विवाद के बाद ओली रॉबिन्सन की वापसी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड ने बुधवार को भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए अपनी 17 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। इस टीम में ओली रॉबिन्सन और हसीब हमीद की वापसी हुई है। इसके अलावा 17 सदस्यीय टीम जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर और सैम करन को भी शामिल किया गया है। बता दें कि हमीद की टीम में पांच साल बाद वापसी हुई है। हामिद को आखिरी बार 2016 में भारत दौरे के दौरान तीन मैचों में इंग्लैंड की टेस्ट टीम में शामिल किया गया था। इसके बाद उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। गौरतलब है कि चार अगस्त से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। पहला मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंटब्रिज में खेला जाएगा। शुरुआती के दो टेस्ट मैचों में इस तेज गेंदबाज की वापसी हुई है।

विज्ञापन

 

 

भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, डोम बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, जैक क्राउले, सैम करन, हसीब हमीद, डैन लॉरेंस, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, डोम सिबली, बेन स्टोक्स, मार्क वुड।

ट्वीट विवाद में हुए थे निलंबित

बता दें कि ईसीबी ने ओली रॉबिन्सन को उन नस्लीय ट्वीट पर निलंबित कर दिया था, जो उन्होंने 2012-13 में की थी। ये ट्वीट बीते महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ लार्ड्स पर ड्रॉ हुए पहले टेस्ट में उनके इंग्लैंड के लिए डेब्यू मैच के दौरान सामने आई थी, जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया था और खेल में नस्लवाद को लेकर बहस फिर से शुरू हो गई थी। जांच लंबित रहने तक खिलाड़ी को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद विवादित ट्वीट करने के लिए उन पर 3200 पाउंड का जुर्माना लगाया गया था।
 
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था डेब्यू

रॉबिन्सन ने अपने टेस्ट करियर का आगाज बीते महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था। अपने डेब्यू मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 7 विकेट चटकाए थे। इसके बाद उन्हें दूसरे मैच से पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से निलंबित कर दिया गया था। उनके निलंबन की वजह सोशल मीडिया थी। पिछले महीने 30 जून को ओली रॉबिन्सन के मामले पर सुनवाई करते हुए अनुशासन आयोग पैनल उन पर आठ मैचों में प्रतिबंध लगाने का फैसला किया था। इनमें से 5 मैचों की सजा को 2 साल तक के लिए निलंबित कर दिया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें