भारत के कप्तान रोहित शर्मा: विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी करना गर्व की बात है। मैं काफी उत्साहित हूं। हालांकि, दबाव भी काफी है। आप भारत में या भारत के बाहर खेलें, दबाव हमेशा रहता है। यह मुश्किल होगा, लेकिन हम तैयार हैं। हमने अच्छी तैयारी की है। मैं रिकॉर्ड के बारे में ज्यादा नहीं सोचता। पिछले तीन विश्व कप में मेजबान टीम जीती है, लेकिन हम सिर्फ अपने मैच पर ध्यान दे रहे हैं। हमारा ध्यान एक समय में एक मैच पर है।
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम: हम विश्व कप के लिए तैयार हैं। हमारी मजबूती गेंदबाजी है। पिछले तीन साल से हमारे टीम के ज्यादातर खिलाड़ी साथ खेल रहे हैं। इससे हमें काफी फायदा होगा। हम भारत के खिलाफ खेलने के लिए काफी उत्साहित हैं। 14 तारीख को होने वाले मैच से पहले हमें दो मुकाबले खेलने हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हमेशा काफी बड़ा होता है। हम इसके लिए तैयार हैं।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस: हम अपना छठा विश्वकप खिताब जीतना चाहते हैं। टीमें में कई खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में खेलने का अनुभव है।
श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका: कई खिलाड़ी भारत में पहले भी खेल चुके हैं और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसका हमें फायदा मिलेगा
अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी: हमारी टीम में स्पिन विभाग में मजबूत है। लेकिन हमने पिछले कई वर्षाें में कड़ी मेहनत की है।
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा इवेंट के दौरान सोते हुए भी दिखे
बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन: हमने अच्छी तैयारी की है। हमरा प्रदर्शन ग्रुप मैचों में भी अच्छा रहता है। हमना शानदार प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।
नीरदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स: क्वालिफायर्स में टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा था। हमरी तैयारी टूर्नामेंट के लिए अच्छी रही है।