फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL vs NED: उलटफेर से बचा श्रीलंका; नीदरलैंड को पांच विकेट से हराया, टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल की

Sat, 21 Oct 2023 09:01 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

वनडे विश्व कप 2023 में श्रीलंकाई टीम ने लगातार तीन हार के बाद पहली जीत हासिल की है। श्रीलंका के लिए सदीरा समरविक्रमा ने मैच जिताऊ पारी खेली। अब श्रीलंकाई टीम अंक तालिका में आठवें स्थान पर आ गई है। 
 
विज्ञापन
श्रीलंका बनाम नीदरलैंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनडे विश्व कप 2023 में श्रीलंका ने पहली जीत हासिल कर ली है। इस टूर्नामेंट में श्रीलंका ने सबसे अंत में अपना खाता खोला है। टूर्नामेंट में शामिल बाकी नौ टीमें पहले ही कम से कम एक मैच जीत चुकी थीं। अब श्रीलंका ने भी अपना खाता खोल लिया है। श्रीलंकाई टीम ने लगातार तीन हार के बाद पहली जीत हासिल की है। अब श्रीलंकाई टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान से ऊपर उठकर आठवें स्थान पर आ गई है। 
विज्ञापन


विश्व कप 2023 के 19वें मैच में श्रीलंका ने नीदरलैंड को पांच विकेट से हरा दिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड ने 262 रन बनाए। श्रीलंका ने पांच विकेट खोकर 263 रन बना लिए और टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल की।

लोगन वान बीक - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सायब्रांड और वन बीक के अर्धशतक के चलते टीम 262 रन बनाने में सफल रही। पथुम निसांका और सदीरा के अर्धशतक ने श्रीलंका को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। इस जीत के साथ ही अंक तालिका में आखिरी स्थान पर मौजूद श्रीलंका अब नौवें स्थान पर आ गई है। वहीं, अफगानिस्तान की टीम आखिरी स्थान पर है।

आर्यन दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
मैच में क्या हुआ?
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड की पारी 49.4 ओवर में 262 रन पर ऑलआउट हो गई। एक वक्त नीदरलैंड की टीम ने 91 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, इसके बाद साईब्रैंड एंगलब्रेक्ट और लोगन वान बीक की 135 रन की साझेदारी ने डच टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। यह विश्व कप में सातवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी रही। साईब्रैंड ने 82 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 70 रन और वान बीक ने 75 गेंदों में एक चौका और एक छक्के की मदद से 59 रन की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका और कसुन रजिथा ने चार-चार विकेट लिए।
विज्ञापन

नीदरलैंड बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
263 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कुसल परेरा पांच और कुसल मेंडिस 11 रन बनाकर आउट हुए। 52 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद श्रीलंका ने वापसी की। निसांका और समरविक्रमा ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। इसके बाद निसांका भी 54 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। चरिथ असालंका और समरविक्रमा ने 77 रन की साझेदारी कर श्रीलंका को जीत के करीब पहुंचाया। असालंका 44 और धनंजय डे सिल्वा 30 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, समरविक्रमा एक छोर पर जमे रहे और श्रीलंका को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। नीदरलैंड के लिए आर्यन दत्त ने तीन और मिकरेन, एकेरमन ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें