फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WC Points Table: सभी टीमें खेल चुकी हैं एक-एक मैच, अब कुछ ऐसा है अंक तालिका का हाल, भारतीय टीम इस स्थान पर

Mon, 09 Oct 2023 09:00 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ICC World Cup 2023 Points Table List :  फिलहाल मौजूदा अंक तालिका में भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और बांग्लादेश के पास दो-दो अंक हैं। न्यूजीलैंड की टीम अभी अंक तालिका में शीर्ष पर है।
विज्ञापन
विश्व कप 2023 अंक तालिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने वनडे विश्व कप के अपने पहले मैच में पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया। जीत के लिए मिले 200 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 41.2 ओवर में हासिल कर लिया। इस मैच के साथ ही सभी 10 टीमों ने एक-एक मैच खेल लिए हैं। अंक तालिका में अब तक पांच टीमों का खाता खुला है, जबकि पांच टीमें अपने पहले अंक का इंतजार कर रही हैं। यह विश्व कप 2019 की तरह राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जा रहा है, यानी सभी 10 टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलती दिखेंगी। लीग राउंड में एक टीम नौ मैच खेलेगी और सबसे ज्याद अंक हासिल करने वाली चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
विज्ञापन
Trending Videos

अंक तालिका में किस टीम का क्या हाल

फिलहाल मौजूदा अंक तालिका में भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और बांग्लादेश के पास दो-दो अंक हैं। न्यूजीलैंड की टीम फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष पर है। उसने अपने पहले मैच में इंग्लैंड को नौ विकेट से शिकस्त दी थी। कीवी टीम का नेट रन रेट सबसे बेहतर है। टीम का नेट रन रेट +2.149 है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम +2.040 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है। अफ्रीकी टीम ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को 102 रन से करारी शिकस्त दी थी। तीसरे स्थान पर पाकिस्तान की टीम है। उसका नेट रन रेट +1.620 है। उसने अपने पहले मैच में नीदरलैंड को 81 रन से हराया था। 

शुरुआती पांच मैचों में क्या हुआ?
तारीख मैच नतीजा जगह
5 अक्तूबर न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया अहमदाबाद
6 अक्तूबर पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 81 रन से हराया हैदराबाद
7 अक्तूबर बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया धर्मशाला
7 अक्तूबर द. अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रन से हराया दिल्ली
8 अक्तूबर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया चेन्नई

वहीं, अंक तालिका में चौथे नंबर पर बांग्लादेश की टीम है। उसने अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को छह विकेट से हराया था। शाकिब अल हसन की टीम का नेट रन रेट +1.438 है। भारतीय टीम अंक हासिल करने वाली टीमों में सबसे नीचे पांचवें स्थान पर है। उसका नेट रन रेट +0.883 है। हालांकि, अभी नेट रन रेट की लड़ाई नहीं आई है क्योंकि यह टूर्नामेंट का शुरुआती फेज है। आगे चलकर इसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। हर टीम के लिए नेट रन रेट से ज्यादा जीत महत्वपूर्ण है। अगर कोई टीम अपने सभी नौ मैच जीतती है तो वह आसानी से क्वालिफाई करेगी और वह भी पहले स्थान पर रहकर। 

विश्व कप के अगले पांच मैच इस प्रकार हैं
तारीख मैच जगह
9 अक्तूबर न्यूजीलैंड vs नीदरलैंड हैदराबाद
10 अक्तूबर इंग्लैंड vs बांग्लादेश धर्मशाला
10 अक्तूबर पाकिस्तान vs श्रीलंका हैदराबाद
11 अक्तूबर भारत vs अफगानिस्तान दिल्ली
12 अक्तूबर ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका लखनऊ
विज्ञापन

ये टीमें अंक तालिका में सबसे नीचे

वहीं, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, नीदरलैंड, श्रीलंका और इंग्लैंड के पास कोई अंक नहीं है। अंक हासिल न कर पाने वाली टीमों का क्रम वैसा ही है जैसा अंक हासिल करने वाली टीम का है। यानी भारत अगर पांचवें स्थान पर है तो उससे हारने वाली टीम छठे स्थान पर होगी। ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट -0.883 है। वहीं, चौथे स्थान पर मौजूदा बांग्लादेश से हारने वाली टीम अफगानिस्तान सातवें स्थान पर है। उसका नेट रन रेट -1.438 है। नीदरलैंड -1.620 के नेट रन रेट के साथ आठवें, श्रीलंका -2.040 नेट रन रेट के साथ नौवें और न्यूजीलैंड से हारने वाली इंग्लिश टीम -2.149 के नेट रन रेट के साथ 10वें स्थान पर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें