फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ODI WC: दक्षिण अफ्रीका को दोहरा झटका, चोटिल नोर्त्जे और मगाला विश्वकप से बाहर

Fri, 22 Sep 2023 12:53 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गेंदबाजी ऑलराउंडर एंडिले फेलुकवायो और तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स को दोनों की जगह विश्व कप टीम में रखा गया है।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका को विश्वकप से पहले दोहरे झटके लगे जब चोटिल तेज गेंदबाज एनरिच नोर्त्जे और सिसांडा मगाला भारत में होने वाले इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए। मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने इसकी पुष्टि की। गेंदबाजी ऑलराउंडर एंडिले फेलुकवायो और तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स को दोनों की जगह विश्व कप टीम में रखा गया है। वॉल्टर ने कहा , ‘ यह बहुत निराशाजनक है कि ये दोनों विश्वकप नहीं खेल सकेंगे। 
विज्ञापन


दोनों बेहतरीन खिलाड़ी हैं और काफी उपयोगी भी। हम प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी के लिए लगातार उनका सहयोग करते रहेंगे। नोत्र्जे को कमर में चोट लगी है। वहीं मगाला बायें घुटने की चोट से जूझ रहे हैं । दोनों दक्षिण अफ्रीका की 15 सदस्यीय प्रारंभिक टीम में शामिल थे। दक्षिण अफ्रीकी टीम को शनिवार को भारत रवाना होना है लेकिन दोनों समय रहते ठीक नहीं हो सके।

दक्षिण अफ्रीका टीम
टेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएत्जी, क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी, रासी वैन डेर डुसेन, लिजाड विलियम्स।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें