फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी के बाद ससेक्स टीम ने भी पनेसर से किया किनारा

Tue, 20 Aug 2013 02:15 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी जिंदगी और करियर में खराब दौर से गुजर रहे इंग्लिश गेंदबाज मोंटी पनेसर से उनके शराब पीकर हंगामा करने के मामले के बाद काउंटी टीम ससेक्स ने भी नाता तोड़ लिया है।
विज्ञापन


31 वर्षीय पनेसर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में मौका नहीं दिया गया। पनेसर अगले महीने से काउंटी टीम ससेक्स के लिए भी नहीं खेलेंगे।

ससेक्स टीम से निकाले जाने के एक दिन पहले ही पनेसर का तलाक भी हुआ था।

हालांकि ससेक्स की टीम से बाहर होने के बाद एसेक्स ने पनेसर को काउंटी क्रिकेट में शेष सत्र के लिए अपनी टीम में शामिल कर लिया है।
बाउंसरों पर पेशाब करने वाले पनेसर को पत्नी ने छोड़ा
ससेक्स क्रिकेट के सीईओ जैक टूमाजी ने सोमवार को कहा, ‘पनेसर के लिए यह समय काफी मुश्किल है। लेकिन मामले की जांच करने के बाद क्लब ने उन्हें करार से मुक्त करने का फैसला किया है। इससे पनेसर को अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को वापिस पटरी पर लाने में भी मदद मिलेगी।’ ससेक्स पनेसर को 27 सितंबर को रिलीज कर देगा।

हालांकि एसेक्स ने पनेसर की खुशी देते हुए शेष सत्र के लिए उनके साथ करार किया है। एसेक्स के कोच पॉल ग्रेसन ने कहा, 'मोंटी विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं। और हमें विश्वास है कि शेष सत्र के लिए हमारे लिए उपयोगी साबित होंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें