कानपुर टेस्ट शुरू होने से एक दिन पहले ही कप्तान विराट कोहली को झटका लगा है जबकि टेस्ट से संन्यास ले चुके महेंद्र सिंह धोनी के लिए अच्छी खबर है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का यह मैच बेहद खास है क्योंकि मेजबान टीम का 500वां टेस्ट मैच होगा। इस ऐतिहासिक मैच पर बीसीसीआई भव्य कार्यक्रम का आयोजन भी करने जा रहा है। तो अन्य क्रिकेट बोर्ड भी भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि का अपने स्तर पर जश्न मना रहे हैं। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के साथ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) इस ऐतिहासिक अवसर से पहले टीम इंडिया की एक ड्रीम टीम चुनी जिससे वर्तमान विराट कोहली को टीम में जगह ही नहीं मिली जबकि 2014 के अंत में टेस्ट से संन्यास लेने वाले महेंद्र सिंह धोनी को टीम में जगह मिल गई है।
भारत की इस टेस्ट ड्रीम टीम में धोनी के अलावा 4 अन्य पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले और सौरव गांगुली को जगह मिली है।
पूर्व कप्तान धोनी बने टीम इंडिया के सबसे चहेते खिलाड़ी
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : getty
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने टीम इंडिया की ड्रीम टेस्ट टीम चुनने के लिए 50 हजार से ज्यादा क्रिकेट प्रशंसकों से वोटिंग कराई थी। इस वोटिंग पर आकलन के बाद सीए ने ड्रीम टीम का ऐलान किया।
वोटिंग के आधार पर धोनी को सबसे ज्यादा 93 फीसदी वोट मिले और उन्हें टीम इंडिया का महानतम विकेटकीपर-बल्लेबाज चुना गया। इसके बाद ओपनिंग जोड़ी के लिए सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी को 63 फीसदी वोट के साथ टीम में जगह मिली।
हालांकि टीम में पांचवें और छठे नंबर के लिए सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण और विराट कोहली के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला। पांचवें नंबर के लिए लक्ष्मण को 37 फीसदी वोट मिले। 28 फीसदी वोट के साथ कोहली दूसरे स्थान पर रहे, जबकि इसी नंबर के लिए गांगुली को 18 फीसदी मत मिले।
छठे नंबर के लिए लक्ष्मण स्वाभाविक पसंद बने। उन्हें इस नंबर के लिए 44 फीसदी मत मिले। जबकि गांगुली को 25 और कोहली को 16 फीसदी वोट मिले और क्रमशः दूसरे-तीसरे नंबर पर रहे।
ये रही भारत की ऑलटाइम बेस्ट टेस्ट टीम
सुनील गवस्कर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के द्वारा चुनी गई भारत की ऑलटाइम बेस्ट टेस्ट टीम में पिछले 20 सालों में खेलने वाले 9 क्रिकेटरों को जगह मिली है। जबकि 1990 से पहले अपना करियर शुरू करने वालों में सिर्फ सुनील गावस्कर और कपिल देव को ही इस ड्रीम टीम में जगह मिली है।
भारत की ऑलटाइम बेस्ट टेस्ट एकादशः सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, सौरव गांगुली, एमएस धोनी, कपिल देव, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह और जहीर खान।