फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs NZ: 18 साल बाद पाकिस्तान पहुंची न्यूजीलैंड की टीम, 17 सितंबर से खेलेगी इतने मैचों की सीरीज 

Sat, 11 Sep 2021 04:50 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

  • 18 साल बाद न्यूजीलैंड का पाकिस्तान दौरा
  • शनिवार को इस्लामाबाद पहुंची कीवी टीम
  • 17 सितंबर से शुरू होगी वन-डे सीरीज
  • न्यूजीलैंड ने 2003 में किया था पाकिस्तान का आखिरी दौरा 
विज्ञापन
न्यूजीलैंड की टीम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड की टीम 18 साल बाद शनिवार को पाकिस्तान पहुंची है। पाकिस्तान दौरे पर कीवी टीम को तीन वन-डे और पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलनी है। वन-डे सीरीज की शुरुआत 17 सितंबर से होगी। दूसरा व तीसरा वन-डे क्रमशः 19 और 21 सितंबर को खेला जाएगा। ये सभी मुकाबले रावलपिंडी के पिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 25 सितंबर से 3 अक्तूबर तक पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। बता दें कि न्यूजीलैंड ने आखिरी बार पाकिस्तान का दौरा 2003 में किया था। 

विज्ञापन




बिना डीआरएस के खेली जाएगी दोनों टीमों के बीच वन-डे सीरीज
बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और न्यूजीलैंड क्रिकेट ने 'फैसला समीक्षा प्रणाली (डीआरएस)' की अनुपलब्धता के कारण अगले सप्ताह की वन-डे सीरीज को आईसीसी क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग के तहत नहीं खेलने का फैसला किया। ऐसे में यह द्विपक्षीय सीरीज होगी। दोनों बोर्ड इस बात पर सहमत हुए हैं कि ये 50 ओवर के मैच आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 की क्वालीफाइंग का हिस्सा होंगे। गौरतलब है कि हाल की में कीवी टीम को बांग्लादेश के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा है। 




वन-डे के लिए न्यूजीलैंड की टीम: 
टॉम लाथम (कप्तान), फिन एलन, हामिश बेनेट, टॉम ब्लंडेल, डग ब्रेसवेल, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, जैकब डफी, मैट हेनरी, स्कॉट कुगलेइजन, कोल मैककोन्ची, हेनरी निकोल्स, एजाज पटेल, रचिन रवींद्र, ब्लेयर टिकनर, विल यंग।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें