फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mitchell Santner: न्यूजीलैंड के कप्तान कोरोना संक्रमित, टॉम लाथम को मिल सकती है टीम की कमान

Sun, 03 Jul 2022 09:25 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टॉम लाथम न्यूजीलैंड की टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उन्हें कप्तान बनाया जा सकता है। हालांकि, अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 
 
विज्ञापन
मिशेल सेंटनर और केन विलियम्सन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड की टीम को आयरलैंड दौरे से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान मिशेल सेंटनर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर मिशेल सेंटनर को नियमित कप्तान केन विलियम्सन की गैरमौजूदगी में टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है। सेंटनर के कोरोना संक्रमित होने के बाद टॉम लाथम को न्यूजीलैंड टीम की कमान मिल सकती है। हालांकि, लाथम टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनको मौका दिया जा सकता है। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड की टीम रविवार को वनडे और टी20 सीरीज खेलने के लिए आयरलैंड रवाना होने वाली थी, लेकिन सेंटनर के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद न्यूजीलैंड की टीम देरी से आयरलैंड के लिए रवाना होगी।  

आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के मुख्य कोच शेन जुर्गेंसन ने कहा कि आयरलैंड के खिलाफ छह मैचों के लिए सेंटनर की उपलब्धता तब तक निर्धारित नहीं की जाएगी जब तक कि वह कोविड से ठीक नहीं हो जाते और डबलिन नहीं आ जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुर्गेंसन ने कहा "कोविड एक चुनौती रही है और भविष्य में भी बनी रहेगी और हम उसी के अनुसार अनुकूलन करेंगे, आकस्मिकताएं हमेशा बनी रहती हैं।" उन्होंने आगे कहा "वह ठीक महसूस कर रहे हैं और हमारी प्राथमिकता यह है कि हम पहले उन्हें अपने साथ टीम में लाए। इसके बाद यह देखा जाएगा कि वह इस सप्ताह के अंत तक खेलने के लिए तैयार हैं या नहीं। हमें तीन दौरों में 11 मैच मिले हैं और अगस्त में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक और दौरा करना है, जिसमें सेंटनर शामिल होंगे, इसलिए हम निश्चित रूप से जल्दी नहीं करना चाहेंगे।"

सेंटनर को आयरलैंड के खिलाफ के टी20 सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है, जबकि अनुभवी टॉम लाथम तीन एकदिवसीय मैचों के दौरान कीवी टीम का नेतृत्व करेंगे।

न्यूजीलैंड वनडे टीम
टॉम लैथम, (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेन क्लीवर, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकर , विल यंग।

न्यूजीलैंड टी20 टीम
मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेन क्लीवर, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रिपन, बेन सियर्स, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें