फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL vs NZ: कोहली से आगे निकले विलियमसन, पूर्व कप्तान को टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ा

Sat, 28 Sep 2024 07:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल

सार

विलियमसन ने 2020 से 43 पारियों में 64.15 के औसत से 2502 रन बनाए हैं जिसमें 11 शतक और चार अर्धशतक हैं। विलियमसन ने भारत के खिलाफ नवंबर 2010 को डेब्यू किया था।
विज्ञापन
केन विलियमसन - फोटो : ICC/T20 World Cup
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज भले ही श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने इस दौरान भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। विलियमसन ने इस मैच में सात और 46 रन बनाए और टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कोहली से आगे निकल गए हैं। 
विज्ञापन

विलियमसन ने मैच के तीसरे दिन दूसरी पारी में जैसे ही 37 रन बनाए, वह कोहली से आगे निकल गए। विलियमसन के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में 102 मैचों में 8881 रन हैं, जबकि कोहली के फिलहाल लाल गेंद के प्रारूप में 8871 रन हैं। हालांकि, कोहली भी बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शामिल हैं और विलियमसन के साथ उनका फासला बेहद कम है। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही कोहली फिर से आगे हो सकते हैं। विलियमसन ने टेस्ट में अब तक 35 शतक और 11 अर्धशतक जड़े हैं। 

कोहली का टेस्ट में 2020 से गिरा प्रदर्शन 
कोहली ने अब तक अपने करियर में 114 टेस्ट मैच खेले हैं और उनका औसत 48.74 का रहा है। इस दौरान उनके बल्ले से 29 शतक और 30 अर्धशतक निकले हैं। कोहली का टेस्ट में आंकड़ा 2020 से गिरा है। उन्होंने तब से 52 पारियों में 32.72 के औसत से 1669 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, विलियमसन ने 2020 से 43 पारियों में 64.15 के औसत से 2502 रन बनाए हैं जिसमें 11 शतक और चार अर्धशतक हैं। विलियमसन ने भारत के खिलाफ नवंबर 2010 को डेब्यू किया था। 
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड की स्थिति खराब
बाएं हाथ के स्पिनर प्रबाथ जयसूर्या ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में छह विकेट झटके जिसके कारण न्यूजीलैंड की पहली पारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन 88 रनों पर ढेर हो गई। श्रीलंका ने इस तरह पहली पारी में 514 रनों की बढ़त हासिल की और कीवी टीम को फॉलोआन खेलने के लिए मजबूर कर दिया। मैच में बारिश का साया पड़ा जिस कारण दिन का खेल समय से पहले समाप्त करना पड़ा। स्टंप्स तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 199 रन पर पांच विकेट गंवा दिए हैं और वह अभी भी 315 रन पीछे चल रही है। मैच में न्यूजीलैंड की स्थिति अच्छी नहीं है और उसे हार से बचने के लिए बेहतरीन वापसी करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें