फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEP vs UAE: नेपाल ने यूएई को छह विकेट से हराया, दर्ज की एशिया कप के इतिहास की अपनी पहली जीत, पढ़ें मैच रिपोर्ट

Fri, 19 Jul 2024 06:18 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला

सार

नेपाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यूएई ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 115 रन बनाए। जवाब में नेपाल ने समझना खड़का की दमदार पारी की बदौलत 16.1 ओवर में चार विकेट पर 118 रन बनाए और छह विकेट से जीत दर्ज की। 
विज्ञापन
नेपाल बनाम यूएई - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका की मेजबानी में शुक्रवार को महिला एशिया कप 2024 का आगाज हो गया। पहला मुकाबाल ग्रुप ए की नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच खेला गया। इस मुकाबले में नेपाल ने यूएई को छह विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। यह उनकी इस टूर्नामेंट के इतिहास में पहली जीत है। 
विज्ञापन

दांबुला के रणगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में नेपाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यूएई ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 115 रन बनाए। जवाब में नेपाल ने समझना खड़का की दमदार पारी की बदौलत 16.1 ओवर में चार विकेट पर 118 रन बनाए और छह विकेट से जीत दर्ज की। 

महिला एशिया कप के इतिहास में यह नेपाल की पहली जीत है। पिछले नौ प्रयासों में उन्होंने जीत का स्वाद चखा है। खड़का ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ 45 गेंदों का सामना किया और नाबाद 72 रनों की पारी खेली। टी20 अंतरराष्ट्रीय में नेपाल की किसी महिला बल्लेबाज द्वारा बनाया गया यह तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इस दौरान उन्होंने 11 चौके लगाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन

नेपाल की पारी
116 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल के लिए समझना खड़का ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। उन्होंने टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मैच में सिता राणा मगर ने सात, कबिता कुंवर ने दो. इंदू बर्मा ने छह, रूबीना छेत्री ने 10 और पूजा महतो ने सात (नाबाद) रन बनाए। यूएई के लिए कविशा ने तीन विकेट चटकाए जबकि लावान्या ने एक विकेट हासिल किया।

यूएई की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। ईशा ओजा तीर्था सतिश के बीच पहले विकेट के लिए सिर्फ 11 रन की साझेदारी हुई। ओजा 10 रन बनाकर आउट हो गई। वहीं, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरी रिनिथा रजिथ सिर्फ छह रन बना सकीं। इस मैच में यूएई के लिए खुशी शर्मा ने 36 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। उनके अलावा कविशा ने 22 और समायरा ने 13 रन बनाए। वहीं, बाकी के बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सके। इस मैच में नेपाल के लिए इंदू बर्मा ने तीन विकेट लिए जबकि सबनम राय और क्रितिका को एक-एक विकेट मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें