फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ODI WC 2023: नवीन उल हक ने की शर्मनाक हरकत, दिखाई तालिबानी मानसिकता; जानकर आपका भी खौल उठेगा खून

Sat, 04 Nov 2023 10:52 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नवीन उल हक ने महिला अधिकार के विषय पर ऑस्ट्रेलियाई टीम का मजाक बनाया है। इस अफगान खिलाड़ी ने अपनी तालिबानी सोच दिखाते हुए लिखा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए दो अंक ज्यादा जरूरी हैं या मानव अधिकार। 
 
विज्ञापन
नवीन ने अफगानी महिलाओं का समर्थन करने वाली कंगारू टीम का मजाक बनाया है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने अपनी तालिबानी सोच दिखाते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि महिला अधिकार के विषय पर ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलने से इंकार कर दिया था। ऐसे में अब देखना होगा कि विश्व कप में यह टीम खेलती है या नहीं। उन्होंने यह भी लिखा कि ऑस्ट्रेलिया के लिए मानव अधिकार ज्यादा मायने रखते हैं या विश्व कप में दो अंक। 
विज्ञापन


अफगानिस्तान मंगलवार, सात नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए कहा कि द्विपक्षीय सीरीज खेलने से इनकार करने के बाद ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप में अफगानिस्तान से खेलते देखना दिलचस्प होगा। महिलाओं और लड़कियों की शिक्षा और रोजगार पर प्रतिबंध के संबंध में तालिबान की घोषणा के बाद ऑस्ट्रेलिया ने मार्च के अंत में संयुक्त अरब अमीरात में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज रद्द कर दी थी।

नवीन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, "द्विपक्षीय सीरीज खेलने से इनकार करने के बाद अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप में मानवाधिकार या दो अंक के लिए खड़ा देखना दिलचस्प होगा।"
विज्ञापन




विश्व कप से पहले, नवीन ने बिग बैश लीग (बीबीएल) से हटने के साथ ही मार्च में वनडे सीरीज से हटने के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फैसले पर निराशा व्यक्त की थी। गौरतलब है कि नवीन ने बीबीएल में सिडनी सिक्सर्स का प्रतिनिधित्व किया था।

ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था, जिसमें आईसीसी वनडे सुपर लीग अंक की पेशकश की गई थी, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीरीज रद्द करने के फैसले के कारण सभी 30 अंक अफगानिस्तान के पास चले गए।

यह सीरीज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की सुपर लीग का हिस्सा थी, जिसमें शीर्ष आठ टीमों को 2023 विश्व कप में जगह की गारंटी दी गई थी। हालांकि, तथ्य यह है कि वे 30 अंकों से चूक गए, इससे ऑस्ट्रेलिया पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा क्योंकि वे पहले ही प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर चुके थे।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया को भी नवंबर 2021 में अफगानिस्तान के साथ एक टेस्ट मैच खेलना था, लेकिन उसी साल अगस्त में तालिबान के सत्ता पर कब्जा करने के बाद मैच रद्द कर दिया गया था। दोनों टीमें मुंबई में भिड़ेंगी जो अब सेमीफाइनल के लिए क्वालीफिकेशन के लिहाज से एक अहम मैच बन गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें