फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज ने भी माना अश्विन हैं वर्ल्ड के बेस्ट बॉलर

Wed, 29 Nov 2017 08:16 AM IST
डिजिटल टीम अमर उजाला.कॉम
विज्ञापन
आर अश्विन - फोटो : ESPN
विज्ञापन
श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैय मुरलीधरन ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 300 विकेट लेने वाले टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर आर अश्विन को वर्तमान समय का सबसे बेस्ट स्पिनर बताया है। 
विज्ञापन


नागपुर टेस्ट के दौरान सोमवार को अश्विन ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज डेनिस लिली के सबसे तेज 300  विकेट लेने के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अपने नाम किया। एक ओर जहां लिली को 300 विकेट लेने के लिए 56 टेस्ट खेलने पड़े, वहीं अश्विन ने यह कारनाम अपने 54वें टेस्ट में कर दिखाया। 

अश्विन के इस रिकॉर्ड पर महान गेंदबाज मुरलीधरन ने बधाई देते हुए कहा कि टेस्ट में 300 विकट लेना इतना आसान नहीं होता है। अश्विन इस वक्त दुनिया के सबसे बेहतर स्पिनर हैं। बेशक वो वनडे टीम शामिल नहीं हैं लेकिन मैं मानता हूं कि वो छोटे फोर्मेट में भी बेहतर करेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः बॉलिंग का ब्रैडमैन बनने की राह पर हैं अश्विन

बता दें कि मुरलीधरन को 300 विकेट लेने के लिए बेशक 58 टेस्ट लगे। लेकिन उनके नाम सबसे तेज 400, 500, 600, 700 और 800 विकेट लेने का रिकॉर्ड है।   

मुरलीधरन ने एक न्यूज एजेंसी को इंटरव्यू दिया है और जब उनसे पूछा गया कि क्या आपको लगता है कि अश्विन आपका रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं तो उन्होंने कहा कि अभी उनके सामने लंबा करियर है। अश्विन अभी 31-32 साल के हैं और कम से कम चार पांच साल और खेलेंगे। ऐसे में आगे उनकी फिटनेस और फॉर्म पर निर्भर करता है कि वो कैसा प्रदर्शन करते हैं। क्योंकि 35 के बाद खेलना आसान नहीं होता। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें