भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लइंग-11 में जगह नहीं मिली है। रोहित का नाम इम्पैक्ट प्लेयर की लिस्ट में शामिल है और वह विग्नेश पुथुर की जगह केकेआर की पारी के अंत में मैदान पर उतरे। मुंबई ने केकेआर के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम पर खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
टॉस से पहले रोहित टीम हडल में बात करते नजर आए थे। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ भी रोहित का इस्तेमाल इम्पैक्ट सब के तौर पर किया गया था। हालांकि, उस मैच में रोहित प्लेइंग-11 का हिस्सा थे, लेकिन फील्डिंग के दौरान रोहित की जगह विग्नेश पुथुर को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर लाया गया था। हालांकि, वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में पूर्णकालिक खिलाड़ी के तौर पर खेले थे।
ये भी पढ़ें: MI vs KKR Live Score: 45 रन पर केकेआर की आधी टीम पवेलियन लौटी, मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
उथप्पा ने किया समर्थन
रोहित का इस्तेमाल इम्पैक्ट प्लेयर के तौर कराने के फैसले का रॉबिन उथप्पा ने समर्थन किया है। उथप्पा का कहना है कि रोहित पिछले कुछ महीने से व्यस्त थे, इसलिए उन्हें थोड़े आराम की जरूरत है। उथप्पा ने कहा, रोहित का वर्कलोड पिछले 18-24 महीनों से काफी ज्यादा है। अगर आपके पास इम्पैक्ट प्लेयर नियम है तो आप रोहित जैसे सीनियर खिलाड़ी के लिए इसका इस्तेमाल क्यों नहीं कर सकते।
अश्विन ने किया डेब्यू
मुंबई इंडियंस ने केकेआर के खिलाफ इस मैच के लिए पंजाब के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार को डेब्यू करने का मौका दिया है। उन्होंने इसके साथ ही पुथुर को प्लेइंग-11 में शामिल किया है जिन्होंने अपने पहले मैच में प्रभावित किया था। वहीं, इंग्लैंड के बल्लेबाज विल जैक्स की भी प्लेइंग-11 में वापसी हुई है जो अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान की जगह एकादश में शामिल हुए हैं।
ये भी पढ़ें: MI vs KKR: वानखेड़े में लड़खड़ाई कोलकाता की पारी, मुंबई के खिलाफ पावरप्ले का दूसरा सबसे खराब स्कोर बनाया
केकेआर की खराब शुरुआत
मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया है और केकेआर की आधी टीम महज 45 रन के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गई है। हार्दिक पांड्या ने अंगकृष रघुवंशी को आउट कर कोलकाता को पांचवां झटका दिया जो 16 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हुए।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
कोलकाता नाइट राइडर्स: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट सब: एनरिक नॉर्त्जे, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, लवनीथ सिसोदिया।
मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेल्टन, विल जैक्स (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर।
इम्पैक्ट सब: रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू।