फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Record: 4325 मिनट क्रीज पर टिका रहा यह भारतीय बल्लेबाज, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो सकता है नाम

Tue, 01 Mar 2022 07:31 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुंबई के युवा बल्लेबाज सिद्धार्थ मोहिते ने 72 घंटे पांच मिनट तक नेट पर बल्लेबाजी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया दिया है। वे सबसे ज्यादा देर तक क्रीज पर टिके रहने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि, उन्हें इस रिकॉर्ड को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से मान्यता मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
सिद्धार्थ मोहिते - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के युवा बल्लेबाज सिद्धार्थ मोहिते ने 72 घंटे पांच मिनट (4325 मिनट) तक नेट पर बल्लेबाजी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया दिया है। वे सबसे ज्यादा देर तक क्रीज पर टिके रहने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि, उन्हें इस रिकॉर्ड को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से मान्यता मिलने का इंतजार है। उन्होंने इसके लिए आवेदन भी कर दिया है। मोहिते ने हमवतन विराग माने का सात साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन


विराग माने ने 50 घंटे तक लगातार बल्लेबाजी की थी। 19 साल के मोहिते पिछले सप्ताहांत 72 घंटे पांच मिनट तक क्रीज पर टिके रहे। मोहिते ने इस बारे में कहा, ‘‘मैं ऐसा बहुत दिनों से करना चाहता था। मैं खुश हूं कि अपने प्रयास में सफल रहा। मैं ऐसा करके लोगों को दिखाना चाह रहा था कि मैं भी कुछ कर सकता हूं।’’ मोहित को 72 घंटे से ज्यादा समय तक बल्लेबाजी करने में उनके कोच ज्वाला सिंह ने काफी मदद की।

मोहिते को ऐसा करने के लिए सभी मना कर रहे थे, लेकिन उन्होंने अपनी जिद को पूरा किया। मोहिते ने बताया, ‘‘मुझे सभी लोग इसके लिए मना कर रहे थे। मैंने फिर ज्वाला सर से संपर्क किया। उन्होंने मेरा साथ दिया। साथ ही हर वो चीज मुझे दी जिसकी मुझे जरूरत थी।’’ मोहिते को बल्लेबाजी कराने के लिए गेंदबाजों का एक पूरा समूह था।
विज्ञापन


नियमों के मुताबिक मोहिते को हर एक घंटे के बाद पांच मिनट के लिए आराम दिया गया था। उनकी बल्लेबाजी को रिकॉर्ड भी किया गया था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज होने के लिए उस रिकॉर्डिंग और संबधित कागजात को भेज दिया गया है। मोहिते ने कहा कि कोरोना के कारण दो साल मेरे बर्बाद हुए थे। इसलिए मैं कुछ अलग करना चाह रहा था।

कोच ज्वाला सिंह ने कहा, ‘‘मोहिते कोरोना महामारी से पहले एमसीसी प्रो-40 लीग का सदस्य था। उसकी मां ने मुझसे संपर्क किया था, लेकिन लॉकडाउन के कारण सबकुछ बंद हो गया था। इसके बाद उसने मुझसे इस बारे में संपर्क किया था। मैं भी इस बारे में तैयार नहीं था, लेकिन यह जानता था कि कई खिलाड़ियों के साल कोरोना के कारण बर्बाद हुए हैं। इसलिए मैं उसके साथ कुछ अलग करने के लिए तैयार हो गया।’’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें