फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली को जोर का झटका, टूट गया उनका बड़ा सपना

Wed, 03 Dec 2014 02:26 PM IST
अमर उजाला/ दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए जब ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हुई थी तब टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज विराट कोहली का एक बड़ा सपना पूरा होने से सिर्फ चंद कदम दूर था।...वह सपना था टेस्ट मैच में भारतीय टीम की कप्तानी करना, लेकिन अब कोहली का यह सपना फिलहाल टूट गया है।
विज्ञापन


दरअसल भारतीय टीम के प्रवक्ता डॉ. रेडिहल्स बाबा ने साफ कर दिया है कि महेंद्र सिंह धोनी 9 दिसंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे और आगाज टेस्ट में वही टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे।

दोनों टीमों के बीच पहले टेस्ट सीरीज का आगाज 4 दिसंबर से ब्रिसबेन में होना था और नियमित कप्तान धोनी को चोटिल होने के कारण इस टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई थी। ऐसे में पहले टेस्ट मैच के लिए विराट कोहली को टीम की कप्तानी सौंपी गई।
विज्ञापन

3 साल में ही टेस्ट के कप्तान बनने जा रहे थे कोहली

सिर्फ 3 साल पहले 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले विराट कोहली के लिए यह मौका सपने के सच होने जैसा था। कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट की चुनौती से निपटने की रणनीति भी तैयार कर चुके थे लेकिन तभी एक हादसे ने उनके सपने को न सिर्फ तोड़ दिया बल्कि क्रिकेट जगत को भी हिलाकर रख दिया।

25 नवंबर 2014 को शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज फिल ह्यूज की बाउंसर लगने से हुई मौत के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने टेस्ट सीरीज के कार्यक्रम में फेरबदल कर दिया।

इसके तहत 4 दिसंबर से शुरू होने वाला पहला टेस्ट स्थगित हो गया और इसकी संशोधित तारीख 9 दिसंबर कर दी गई। वहीं कप्तान धोनी भी अपनी चोट से उबर गए हैं। धोनी इस हफ्ते टीम के साथ जुड़ जाएंगे और वह पहले टेस्ट में भी खेलने के लिए तैयार हैं। धोनी की टीम में वापसी से विराट का टेस्ट कप्तानी करने का सपना धुल गया है।
विज्ञापन

कोहली के अलावा एक और क्रिकेटर को भी लगेगा झटका

महेंद्र सिंह धोनी की वापसी पर भारतीय टीम के प्रवक्ता डॉ. रेडिहल्स बाबा ने कहा, "भारतीय कप्तान पहला टेस्ट मैच शुरू होने से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे, जिसका मतलब है कि जब एडिलेड में टेस्ट सीरीज का आगाज होगा तो कार्यवाहक कप्तान विराट कोहली टीम इंडिया की अगुआई नहीं करेंगे।"

धोनी की वापसी से कोहली के अलावा विकेटकीपर रिदिमान साहा को भी झटका लगा है क्योंकि उनकी वापसी के बाद उन्हें भी ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच में उतरने का मौका नहीं मिलेगा।

धोनी भले ही इस हफ्ते टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे लेकिन वह 4 दिसंबर से एडिलेड में खेले जाने वाले 2 दिवसीय अभ्यास मैच में शिरकत नहीं करेंगे। भारत अपना दूसरा मैच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ खेलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें