फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'कूल' धोनी का मूड हुआ खराब, पांडे पर भड़ककर बोले- ओए **** उधर क्या देख रहा है

Fri, 23 Feb 2018 08:34 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
MS Dhoni
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका ने सेंचुरियन में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। अब दोनों टीमों के बीच अंतिम और फाइनल मैच में शानदार घमासान देखने को मिलेगा। वहीं दूसरे टी-20 मैच में दर्शकों ने मैदान पर पहली बार पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भड़कते देखा।

विज्ञापन


दूसरे टी-20 मैच में धोनी ने 28 गेंदों पर 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। धोनी ने मनीष पांडे के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी भी की। इस मैच में 69 रन बनाने वाले पांडे सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले खिलाड़ी भी बने। दोनों के बीच साझेदारी के दौरान एक मौका ऐसा भी आया जब धोनी ने पांडे पर अपना आपा खो दिया। धोनी के इस रवैये से फैंस काफी हैरान हैं।

विज्ञापन

हेनरिच क्लासेन
यह वाकया टीम इंडिया की पारी के आखिरी ओवर का है, जब धोनी बल्लेबाजी कर रहे थे। आखिरी ओवर की पहली गेंद के बाद धोनी को पांडे पर चिल्लाते हुए देखा गया। धोनी ने पांडे पर भड़कते हुए कहा, 'ओये...यहां देख ले..इधर-उधर कहां देख रहा है।' इस दौरान धोनी पर उनका गुस्सा इस कदर हावी हो गया कि अगली ही गेंद पर उन्होंने जबर्दस्त छक्का जड़ दिया।

दोनों खिलाड़ियों की शानदार साझेदारी की बदौलत टीम इंडिया ने द. अफ्रीका के खिलाफ 188 रनों का स्कोर खड़ा किया। मेजबान टीम ने यह लक्ष्य 18.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। टीम की जीत में विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिच क्लासेन का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों का सामना करते हुए तेज 69 रनों की पारी खेली।

देखें वीडियो:
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें