फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: धोनी को देखकर भावुक हुई फैन, पैर छूकर गले लगी; माही ने इस जानवर पर लुटाया प्यार

Tue, 21 Nov 2023 07:18 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला फैन उनसे मिलकर बहुत उत्साहित होती है। उनके पैर छूकर गल लगती है। धोनी उसे ऑटोग्राफ भी देते हैं, लेकिन सही मायने में उनका प्यार एक क्यूट जानवर पर आया है।
 
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने चार साल पहले अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। इसके बाद से वह सिर्फ आईपीएल में नजर आते हैं, लेकिन आज भी वह देश के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर बने हुए हैं। इसके सबूत समय-समय पर मिलते रहते हैं। अब धोनी का एक और वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन


इस वीडियो में एक महिला फैन धोनी को देखकर भावुक हो जाती है। वह धोनी के पैर छूकर उनके गले लगती है और उन्हें एक गुलदस्ता भी भेंट करती है। इसके बाद भारत की जर्सी पर उनसे ऑटोग्राफ लेती है। धोनी बाकी फैंस को भी ऑटोग्राफ देते हैं और उनके साथ फोटो खिंचाते हैं। यह वीडियो चेन्नई सुपरकिंग्स के फैन पेज से शेयर किया गया है। यह वीडियो उत्तराखंड का है। 

हालांकि, धोनी का प्यार फैंस के अलावा जानवरों के प्रति भी है। वह अक्सर वन्य अभ्यारण और अन्य जगहों पर घूमने के लिए जाते हैं। अब चेन्नई के फैन पेज से एक फोटो शेयर किया गया है। इस फोटो में वह एक कुत्ते के साथ नजर आ रहे हैं। धोनी इस कुत्ते को गोद में उठाए हुए हैं। यह फोटो शेयर करते हुए लिखा गया कि यह इंटरनेट पर सबसे क्यूट फोटो है। 
विज्ञापन

 

धोनी अब आईपीएल 2024 में नजर आ सकते हैं। आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स को चैंपियन बनाने के बाद धोनी ने कहा था कि वह फैंस के लिए एक सीजन और खेलना चाहते हैं, लेकिन उनके लिए यह बेहद मुश्किल होगा। आईपीएल 2023 के बाद उन्होंने घुटने की सर्जरी कराई थी। इसके बाद उन्हें जिम में देखा गया, लेकिन उन्होंने क्रिकेट की प्रैक्टिस नहीं की है। धोनी अगले सीजन में खेलेंगे या नहीं। इसका फैसला उन्हें इसी साल दिसंबर के महीने में लेना होगा। 19 दिसंबर को आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी होगी। इससे पहले धोनी को अपने आईपीएल करियर पर फैसला लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें