धोनी के लिए कहा जाता रहा है कि वह जिस चीज को छू लेते हैं वो सोना बन जाती है और जहां कदम रखते हैं उनकी हो जाती है। सच ही तो है अनुभवी खिलाड़ियों को दरकिनार करते हुए जब 26 वर्षीय युवा माही को कप्तानी सौंपी गई तो उन्होंने 2007 का टी-20 विश्व कप जीता दिया। 28 साल का सूखा खत्म करते हुए 2011 में भारत को दूसरा विश्व कप दिलाया। संन्यास लेने के बाद खेती-किसानों और पशुपालन कर रहे हैं तो यहां भी सफलता के झंडे ही गाड़ रहे हैं।