आईसीसी के एक सूत्र ने कहा, 'विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल कहां होगा, इसकी घोषणा जल्द होगी। लॉर्ड्स में खिताबी मुकाबला नहीं खेला जाएगा, इसके लिए आईसीसी दूसरे स्थानों पर विचार कर रहा है। आईसीसी इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और उनके मेडिकल पेशेवरों की सलाह के बाद फाइनल के लिए स्थान पर विचार करेगी, क्योंकि वहां बायो बबल का मसला हो सकता है।'