फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Duleep Trophy: मोहम्मद सिराज इस कारण शुरुआती दौर के मैच से हुए बाहर, रवींद्र जडेजा को और मिलेगा आराम

Tue, 27 Aug 2024 04:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दलीप ट्रॉफी के पहले दौर में दो मैच शामिल हैं जो पांच से आठ सितंबर तक खेले जाएंगे। इसमें भारत ए का मुकाबला भारत बी से बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा, जबकि भारत सी की टीम भारत डी से अनंतपुर के ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम ए में खेलेगी।
विज्ञापन
मोहम्मद सिराज - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज बीमारी के कारण दलीप ट्रॉफी के शुरुआती दौर के मैच से बाहर हो गए हैं। वहीं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की राष्ट्रीय चयन समिति ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की आरामी की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। दलीप ट्रॉफी के पहले दौर में दो मैच शामिल हैं जो पांच से आठ सितंबर तक खेले जाएंगे। इसमें भारत ए का मुकाबला भारत बी से बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा, जबकि भारत सी की टीम भारत डी से अनंतपुर के ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम ए में खेलेगी।
विज्ञापन

नवदीप-गौरव को किया गया शामिल 
राष्ट्रीय चयन समिति ने मंगलवार को प्रतिभागी टीमों में कुछ बदलाव भी किए। श्रीलंका में भारत के पिछले दौरे का हिस्सा रहे सिराज और उमरान मलिक दोनों पहले दौर के मैचों से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह क्रमशः नवदीप सैनी और गौरव यादव को प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। मध्य प्रदेश के रहने वाले 32 वर्षीय यादव ने रणजी ट्रॉफी के पिछले सत्र में पुडुचेरी के लिए सात मैच में 41 विकेट चटकाए थे और देश की प्रमुख घरेलू प्रतियोगिता में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे।

बीसीसीआई ने कहा, 'सिराज और मलिक दोनों बीमार हैं और उनके दलीप ट्रॉफी मुकाबलों के लिए समय पर फिट होने की उम्मीद नहीं है। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को भी टीम बी से रिलीज कर दिया गया है।' जडेजा ने अपना पिछला प्रतिस्पर्धी मैच जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल के रूप में खेला था। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से आराम दिया गया था।
विज्ञापन

संशोधित टीमें इस प्रकार हैं...

भारत ए: शुभमन गिल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, केएल राहुल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, तनुश कोटियन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, आवेश खान, विद्वथ कावेरप्पा, कुमार कुशाग्र, शाश्वत रावत।

भारत बी: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, मुशीर खान, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, यश दयाल, मुकेश कुमार, राहुल चाहर, आर साई किशोर, मोहित अवस्थी, एन जगदीशन।

भारत सी: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल, सूर्यकुमार यादव, बी इंद्रजीत, रितिक शौकीन, मानव सुथार, गौरव यादव, विशाक विजयकुमार, अंशुल खंबोज, हिमांशु चौहान, मयंक मारकंडेय, आर्यन जुयाल, संदीप वारियर।

भारत डी: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अथर्व ताइडे, यश दुबे, देवदत्त पडिक्कल, ईशान किशन, रिकी भुई, सारांश जैन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आदित्य ठाकरे, हर्षित राणा, तुषार देशपांडे, आकाश सेनगुप्ता, केएस भरत, सौरभ कुमार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें