फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohammed Shami: गेंद बदलने के आरोपों पर शमी ने लगाई पाकिस्तान को लताड़, संवाद में कहा- बहस के लिए तैयार..

Sun, 04 Aug 2024 05:39 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

वनडे विश्व कप 2023 के दौरान 33 वर्षीय गेंदबाज ने अपनी घातक गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था। भारत की मेजबानी में हुए टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलो में वह नहीं खेले थे। हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद मौका मिला था।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी रविवार को अमर उजाला के खास कार्यक्रम संवाद में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स में शिखर पर पहुंचने की बात की। तेज गेंदबाज ने पाकिस्तान के लगाए गए बॉल टेम्परिंग के आरोपों पर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वह खुले मंच पर बहस के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन

मोहम्मद शमी - फोटो : twitter
वनडे विश्व कप में चमके थे शमी
वनडे विश्व कप 2023 के दौरान 33 वर्षीय गेंदबाज ने अपनी घातक गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था। भारत की मेजबानी में हुए टू्र्नामेंट के शुरुआती मुकाबलो में वह नहीं खेले थे। हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद मौका मिला था। उन्होंने इस मौके को बखूबी भुनाया और सात मैचों में 5.26 की इकॉनोमी रेट से 24 विकेट लिए थे। वह वनडे विश्व कप में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज भी बने थे। 

मोहम्मद शमी - फोटो : twitter
पाकिस्तान के आरोपों पर शमी ने दिया जवाब
शमी की घातक गेंदबाजी से प्रभावित होकर उनकी तारीफ करने की बजाय पाकिस्तान ने उन पर बॉल टेम्परिंग का आरोप लगाया था। पाकिस्तान के तमाम दिग्गजों ने कहा था कि उनको अलग से गेंद दी गई थी जिसमें एक चिप लगी थी। इस मुद्दे पर शमी ने अब अमर उजाला से खुलकर बात की। उन्होंने कहा, "मैंने वो बॉल अपने पास संभालकर रखी है। ऐसा ही संवाद कर लेंगे और उसे स्टेज पर रखकर बॉल को खोल देंगे।"

शमी ने आगे कहा, "ये राजनीति है। आप कुछ हासिल करें तो वह कलाकारी है, दूसरा हासिल करे तो जलन क्यों होती है? मुझे पाकिस्तान से जवाब आने का इंतजार है। वो जवाब देंगे, तब मैं उन्हें आगे जवाब दूंगा। आप दूसरे की कामयाबी पर खुश होते हैं तो आप बड़े इंसान हैं।"
विज्ञापन

मोहम्मद शमी - फोटो : twitter
फाइनल में भारत की हार पर क्या बोले गेंदबाज?
इस दौरान उत्तर प्रदेश के गेंदबाज ने वनडे विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली मात पर भी बात की। उन्होंने बताया कि इस बारे में सोचकर उनका मन उदास हो जाता है। शमी ने कहा, "इस बारे में सोचकर मन में उदासी आ जाती है। विश्व कप में यह कहा जाता रहा कि भारत को हराने वाला कोई नहीं है। शायद फाइनल का दिन मेरा नहीं था। शायद उस दिन और विकेट मिल जाते तो बात कुछ और होती। मैं उसे किस्मत मानता हूं। 2024 में टी20 विश्व कप में हम जीते हैं। 2023 में हम जीत जाते तो और अच्छा होता।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें