फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संन्यास के बाद आमिर का हल्लाबोल, पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम कल्चर को बताया भयावह

Fri, 15 Jan 2021 02:31 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
विज्ञापन
1 of 4
मोहम्मद आमिर - फोटो : twitter
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने गुरुवार को पाकिस्तानी क्रिकेट में भयावह ड्रेसिंग रूम संस्कृति पर लगाम कसने की मांग की। उन्होंने मीडिया से कहा, 'खिलाड़ियों को कुछ आजादी दीजिए। ड्रेसिंग रूम में इस भयावह माहौल पर लगाम कसिए क्योंकि ये ही खिलाड़ी आपको मैचों में जीत दिलाते हैं।'
 
विज्ञापन

2 of 4
mohammad Amir
गौरतलब है कि आमिर ने पिछले महीने यह आरोप लगाते हुए संन्यास ले लिया था कि राष्ट्रीय टीम के प्रबंधन ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है जिसमें मुख्य कोच मिसबाह उल हक और गेंदबाजी कोच वकार यूनिस शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 4
मोहम्मद आमिर - फोटो : file
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने कहा कि उन्हें टीम से उनके प्रदर्शन की वजह से नहीं बल्कि व्यक्तिगत मुद्दों के कारण बाहर किया गया। उन्होंने कहा, 'मुद्दा प्रदर्शन का नहीं था, मैं जानता हूं कि मैं मजबूत वापसी कर सकता हूं लेकिन यह उस मानसिक प्रताड़ना की बात है जिसमें वे आपको गुजारते हैं।'
विज्ञापन

4 of 4
मोहम्मद आमिर
28 साल के आमिर ने कहा कि अगर कोच प्रदर्शन के बारे में बात कर रहे हैं तो उन्हें यह भी बताना चाहिए कि बांग्लादेश प्रीमियर लीग में 21 विकेट लेने के अगले दिन ही उन्हें बाहर क्यों कर दिया गया। उन्होंने पूछा, 'अगर यह व्यक्तिगत मुद्दा नहीं है तो यह क्या है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें