भारतीय कप्तान मिताली राज आईसीसी की वनडे रैंकिंग में बैटरों की सूची में तीसरे और झूलन गोस्वामी गेंदबाजों में दूसरे स्थान पर कायम हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष 10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
दक्षिण अफ्रीका की लिजेल ली पहले और ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली दूसरे स्थान पर हैं। भारत की स्मृति मंधाना छठे स्थान पर बनी हुई हैं। गेंदबाजों की सूची में झूलन (727) शीर्ष पर चल रही ऑस्ट्रेलिया की जेस योनासेन (760) के बाद दूसरे स्थान पर हैं। पाक स्पिनर नाशरा संधू चार स्थान ऊपर 17वें पायदान पर पहुंच गई हैं।