फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvENG: अपनी ही टीम पर भड़के माइकल वॉन, प्लेइंग XI पर उठाए सवाल

Wed, 24 Feb 2021 08:17 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
माइकल वॉन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दूसरे टेस्ट में भारत के हाथों मिली करारी हार के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ियों की रोटेशन नीति की जमकर आलोचना हुई थी। मगर इंग्लैंड के कोच क्रिस सिल्वरवुड इसका बचाव किया था। वहीं, अब पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज में इंग्लिश टीम के चयन पर सवाल उठाया है। वॉन ने ट्वीट कर कहा है, 'इंग्लैंड ने मौजूदा सीरीज के लिए ऐसी टीम का चयन चयन किया है, जैसे प्रीमियर लीग की टीमें एफए कप राउंड के शुरुआती चरणों के लिए टीम का चयन करती है। वो भी दुनिया की सबसे अच्छी के खिलाफ!'

विज्ञापन

 


गौरतलब है कि इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने सभी प्रारूपों में खेलने वाले खिलाड़ियों खासकर बेन स्टोक्स, जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो, मोईन अली को भारत और श्रीलंका के दौरे पर रोटेशन नीति के तहत टीम में शामिल करने का फैसला किया था। रोटेशन नीति के तहत स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर श्रीलंका दौरे पर नहीं गए थे जबकि बटलर और अली भारत दौरे पर क्रमश: पहले और दूसरे टेस्ट के बाद इंग्लैंड वापस लौट गए थे। भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जेम्स एंडरसन को शामिल नहीं किया गया था। नतीजतन इंग्लैंड को भारत के हाथों 317 रनों के भारी अंतर से हरा का सामना करना पड़ा था।  

इंग्लैंड की पहली पारी मजह 112 रन पर सिमटी
अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन की बलखाती गेंदों के दम पर भारत ने दूधिया रोशनी में खेल जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन बुधवार को इंग्लैंड को पहली पारी में 112 रन पर समेट दिया। अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे पटेल ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 38 रन देकर छह विकेट लिए जबकि अश्विन ने 26 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। एक विकेट इशांत शर्मा को मिला जो अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। इंग्लैंड की टीम 48.4 ओवर तक ही टिक सकी और उसके केवल चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे। इंग्लैंड के 112 रन के जवाब में बल्लेबाजी करते हुए भारत ने खबर लिखे जाने तक 14 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 33 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 22 और शुभमन गिल 11 रन बनाकर नाबाद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें