फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs LSG: लखनऊ के खिलाफ हार के बाद मुंबई के गेंदबाजी कोच का गुस्सा, बोले- हम एक ही गलती दोहरा रहे

Wed, 17 May 2023 09:47 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बांड ने कहा, हम जिन योजनाओं के बारे में बात करते हैं, मैदान में उन पर टिके नहीं रहते। हर बार यह देखा गया है।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच शेन बांड ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ आखिरी ओवरों में अधिक रन लुटाने पर गेंदबाजों पर निराशा जताते हुए कहा कि हम एक ही गलती दोहरा रहे हैं। बांड ने कहा, ‘हम जिन योजनाओं के बारे में बात करते हैं, मैदान में उन पर टिके नहीं रहते। हर बार यह देखा गया है। स्टोइनिस जैसे बल्लेबाजों को रोकने के लिए हम अपनी रणनीति को लेकर बहुत स्पष्ट थे। हमने उन्हें लेकर योजना बनाई थी, लेकिन उसके मुताबिक गेंदबाजी नहीं कर पाए।’ 
विज्ञापन


लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 177 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई की टीम पांच विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी और मैच हार गई। लखनऊ के लिए मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा नाबाद 89 रन बनाए। वहीं, कप्तान क्रुणाल पांड्या ने 49 रन की पारी खेली। मुंबई के जेसन बेहरनडॉर्फ ने दो विकेट लिए। मुंबई के लिए ईशान किशन ने 59 और रोहित शर्मा ने 37 रन बनाए। टिम डेविड ने नाबाद 32 रन की पारी खेली। लखनऊ के यश ठाकुर और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए।

इस जीत के साथ लखनऊ की टीम 15 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है। वहीं, मुंबई इंडियंस 14 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। अब आरसीबी के पास बाकी दो मैच जीतकर मुंबई से आगे निकलने का मौका है। वहीं, चेन्नई की टीम अपना आखिरी मैच बड़े अंतर से जीतकर दूसरे स्थान पर बनी रह सकती है। गुजरात की टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। बाकी सभी टीमों को अंतिम चार में जगह बनाने के लिए लीग मैच के बाकी मुकाबले जीतने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें