फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs GG Highlights : गुजरात के लिए काल बनीं हरमनप्रीत, चौके-छक्कों की बरसात कर मुंबई को दिलाई बड़ी जीत

Sat, 09 Mar 2024 11:23 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mumbai Indians vs Gujarat Giants Highlights : टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 190 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई ने 19.5 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 191 रन बनाए और मुकाबला सात विकेट से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
MI vs GG Highlights - फोटो : BCCI/WPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला प्रीमियर लीग के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस ने सात विकेट से गुजरात जाएंट्स को मात देकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। टीम ने दिल्ली को दूसरे स्थान पर धकेल दिया। वहीं, गुजरात की टीम प्लेऑफ से लगभग बाहर हो गई है। छह मैचों में बेथ मूनी के नेतृत्व वाली टीम सिर्फ एक मुकाबला जीत पाई। दो अंक और -1.111 के नेट रनरेट के साथ गुजरात आखिरी स्थान पर बनी हुई है।  
विज्ञापन


हरमनप्रीत कौर बनीं संकटमोचक
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 190 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई ने 19.5 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 191 रन बनाए और मुकाबला सात विकेट से अपने नाम कर लिया। मुंबई के लिए हरमनप्रीत कौर संकटमोचक साबित हुईं। कप्तान ने 95 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। इस दौरान दिग्गज बल्लेबाज ने 197.91 के स्ट्राइक रेट से 10 चौके और पांच छक्के जड़े। वह इस मैच में नाबाद रहीं। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

गुजरात के खिलाफ मुंबई की शुरूआत दमदार हुई थी। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरीं यास्तिका भाटिया और हेली मैथ्यूज के बीच 39 गेंदों में 50 रन की साझेदारी निभाई। टीम को पहला झटका मैथ्यूज के रूप में लगा। वह 21 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुईं। तीसरे नंर पर बल्लेबाजी के लिए आईं नताली सिवर ब्रंट दो रन बना सकीं। वहीं, टीम को तीसरा झटका यास्तिका भाटिया के रूप में लगा जो 36 गेंदों में 49 रन बनाए। इस दौरान भारतीय महिला बल्लेबाज ने आठ चौके और एक छक्का लगाया। गुजरात के लिए एश्ले गार्डनर, तनुजा कंवर और शबनम ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन


दयालन और मूनी के बीच हुई शतकीय साझेदारी
महिला प्रीमियर लीग को 16वें मैच में गुजरात जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 191 रन का लक्ष्य तैयार किया है। टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 190 रन बनाए। गुजरात की शुरूआत कुछ खास नहीं हुई थी। टीम को पहला झटका लौरा के रूप में लगा जो सिर्फ 13 रन बना सकीं। इसके बाद मोर्चा दयालन हेमलता ने संभाला। कप्तान बेथ मूनी के साथ मिलकर धाकड़ बल्लेबाज ने शतकीय साझेदारी निभाई। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 62 गेंदों में 121 रन की पार्टनरशिप हुई।

मूनी आठ चौकों और तीन छक्के की मदद से 66 रन बनाने में कामयाब हुईं जबकि दयालन ने नौ चौके और दो छक्के की मदद से 74 रन बनाए। यह इस सीजन में उनकी पहली अर्धशतकीय पारी है।14वें ओवर में मिले इस झटके के बाद गुजरात का बल्लेबाजी क्रम संघर्ष करता दिखा। फीबी ने तीन, एश्ले गार्डनर ने एक, कैथरान ब्राइस ने सात, स्नेह राणा ने एक रन बनाया। वहीं, भारती फुलमाली 21 रन और तनुजा बिना कोई रन बनाए नाबाद रहीं। मुंबई के लिए साइका इशाक ने दो विकेट लिए जबकि हेली, शबनिम, पूजा वस्त्राकर और सजीवन सजना को एक-एक विकेट मिला है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें