फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के शेरों से टकराएंगे चेन्नई के किंग्स

Wed, 10 Apr 2013 12:41 AM IST
मोहाली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच गंवा चुकी दो बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स जब बुधवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उतरेगी तो उसकी निगाहें खाता खोलने पर होगी।
विज्ञापन


हालांकि चेन्नई के पास कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा, सुरेश रैना, मुरली विजय, ब्रावो और माइकल हसी जैसे शानदार खिलाड़ी हैं लेकिन जीत हासिल करने के लिए इन सभी को एकजुट प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन


दूसरी ओर, पुणे वारियर्स के खिलाफ शानदार जीत हासिल करने वाली पंजाब बढ़े हुए मनोबल के साथ चेन्नई का सामना करने को तैयार है।

इस मैच में सभी को कप्तान एडम गिलक्रिस्ट से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

पंजाब के पास मनदीप सिंह और मनन वोहरा जैसे युवाओं के अलावा डेविड हसी जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं जो टीम को मैच जिताने का माद्दा रखते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें