आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना डिफेंडिंग चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से है। यह मुकाबला लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ की टीम जहां अपने पिछले दोनों मैच हार चुकी है, वहीं चेन्नई की टीम ने अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं और आज जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी। चेन्नई की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है, जबकि लखनऊ की टीम पांचवें स्थान पर है।
लखनऊ सुपर जाएंट्स के सामने चेन्नई सुपर किंग्स के धारदार गेंदबाजी आक्रमण का सामना करने की कठिन चुनौती होगी जो इकाना स्टेडियम की पिच पर कहर बरपा सकते हैं। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी और महेंद्र सिंह धोनी की प्रेरणा वाली चेन्नई टीम शानदार फॉर्म में है और लखनऊ के लिए उन्हें हराना आसान नहीं होगा।
लखनऊ बनाम चेन्नई हेड टु हेड
लखनऊ बनाम चेन्नई
- फोटो : IPL/BCCI
दोनों टीमों के आंकड़े देखें तो चेन्नई और लखनऊ के बीच अब तक कुल तीन मुकाबले खेले गए हैं। एक मैच चेन्नई और एक मैच लखनऊ ने जीता है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। इकाना स्टेडियम में अब तक दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक मुकाबला हुआ, जो बारिश से धुल गया और कोई नतीजा नहीं निकल सका। चेन्नई ने अब तक इस सीजन छह में से चार मैच जीते हैं और दो में उन्हें हार मिली है, जबकि लखनऊ ने छह में से तीन मैच जीते हैं और तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
चेन्नई के गेंदबाज शानदार फॉर्म में
आईपीएल 2024
- फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ के बल्लेबाज अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं और देखना होगा कि बेहतरीन फॉर्म में चल रहे चेन्नई के गेंदबाजों का सामना वे कैसे करते हैं। यॉर्कर डालने में उस्ताद मथीशा पथिराना को डेथ ओवरों में खेल पाना बहुत मुश्किल है। वहीं, मुस्ताफिजुर रहमान के पास कम से कम तीन वेरिएशन हैं। इकाना जैसे स्टेडियम पर जहां गेंद पर पकड़ अच्छी रहती है, रवींद्र जडेजा काफी असरदार साबित हो सकते हैं। लखनऊ में महीश तीक्ष्णा के रूप में एक अतिरिक्त स्पिनर को उतारा जा सकता है।
लखनऊ का औसतन स्कोर बेहद कम
लखनऊ सुपर जाएंट्स
- फोटो : IPL
लखनऊ में इस सत्र में पहली पारी का औसत स्कोर 175 रन रहा है जो दूसरे मैदानों से कम से कम 15 रन कम है। लखनऊ के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव पिछले दोनों मैचों में पेट की मांसपेशी में खिंचाव के कारण नहीं खेल सके। उन्होंने अभ्यास शुरू किया और उनकी रफ्तार चेन्नई के बल्लेबाजों के लिये चुनौतीपूर्ण हो सकती है, लेकिन देखना यह है कि वह आज खेल पाते हैं या नहीं।
स्पिन में रवि बिश्नोई ने किफायती स्पेल फेंके हैं, लेकिन वेरिएशन के अभाव के कारण अभी तक छह मैचों में चार ही विकेट ले सके। बिश्नोई और चेन्नई के आक्रामक बल्लेबाज शिवम दुबे की टक्कर देखने लायक होगी। लखनऊ के प्रमुख बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक लगातार दो अर्धशतकों के बाद पिछले तीन मैचों में कुछ खास नहीं कर सके।
थाला से फैंस को काफी उम्मीद
धोनी
- फोटो : IPL
‘इंपैक्ट प्लेयर’ के नियम के कारण क्रुणाल पांड्या सातवें नंबर पर उतर रहे हैं और छह मैचों में 41 गेंद ही खेल सके। उनका पूरा इस्तेमाल नहीं करने का खामियाजा भी टीम को भुगतना पड़ा है। कप्तान राहुल भी 204 रन ही बना सके और अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं। निकोलस पूरन ने छह मैचों में 19 छक्के लगाए हैं और उनसे इस लय को कायम रखने की उम्मीद होगी। वहीं, फैंस की नजर एक बार फिर थाला महेंद्र सिंह धोनी पर होगी, जिन्होंने मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में चार गेंद पर तूफानी 20 रन बनाए थे। लखनऊ के फैंस उम्मीद कर रहे होंगे कि इकाना में थाला हेलीकॉप्टर चलाएं और एंटरटेन करें।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई सुपर किंग्स: रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, मोइन अली/डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, समीर रिज्वी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान। [इम्पैक्ट सब: मथीशा पथिराना]।
लखनऊ सुपर जाएंट्स: क्विंटन डिकॉक/काइल मेयर्स, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, शमर जोसेफ, यश ठाकुर/मयंक यादव। [इम्पैक्ट सब: अरशद खान/एम सिद्धार्थ]
लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी
लखनऊ सुपर जाएंट्स
- फोटो : IPL
आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के 34वें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कब है लखनऊ सुपर जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच सीजन का 34वां मुकाबला?
लखनऊ सुपर जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का 34वां मुकाबला 19 अप्रैल यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा लखनऊ सुपर जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच सीजन का 34वां मैच?
लखनऊ सुपर जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच लीग का 34वां मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा लखनऊ सुपर जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच?
लखनऊ सुपर जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।
चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : IPL
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का यह मुकाबला देख सकते हैं।