ड्यूडिन में खेले गए वर्ल्ड कप में आयरलैंड के बाद स्कॉटलैंड ने भी दमदार खेल दिखाया लेकिन वह मेजबान न्यूजीलैंड को हराकर उलटफेर कर पाने में नाकाम रहा।
लाइव स्कोर कार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को खासा संघर्ष करना पड़ा। हालांकि लगातार विकेटों के पतन से किवी टीम को जीत के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा और मुश्किल से 3 विकेट से ही मैच जीत सकी। मेजबान टीम ने 24.5 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाकर मैच जीत लिया।
इससे पहले स्कॉटलैंड की पूरी 36.2 ओवर में 142 रन बनाकर आउट हो गई। स्कॉटिश टीम के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके, जबकि उसकी ओर से मैट मैघन (56) और रिचि (50) ने अर्धशतक लगाए।
छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी किवी टीम ने शुरुआत तो तेज की लेकिन 50 रन से पहले अपने 2 विकेट भी गंवा दिए। मार्टिन गुप्टिल 17 और कप्तान ब्रैंडन मैकुलम 15 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ही विकेट इयान वारड्राल ने झटके। किवी टीम को तीसरा झटका रॉस टेलर के रूप में लगा जो 9 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद केन विलियम्सन 38 और ग्रैंड इलियट 29 रन बनाकर चलते बने। किवी टीम ने अपने 5 विकेट महज 117 रन पर गंवा दिए।
लक्ष्य के करीब पहुंचते-पहुंचते किवी टीम ने 2 और विकेट गंवा दिया। पिछले मैच में तीन सौ से ज्यादा का स्कोर करने वाली किवी टीम को स्कॉटलैंड ने जीत के लिए पसीना बहवा ही दिया। इयान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।