फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हुआ युवराजः योगराज

विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल की नीलामी में युवराज सिंह की रिकार्ड तोड़ बिक्री के बाद उनके पिता योगराज सिंह का गुस्सा भारतीय टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पर फूट पड़ा। युवराज के पिता पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने कहा कि धोनी के कारण ही उनके बेटे को वर्ल्ड कप में शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन


योगराज यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि धोनी टीम में राजनीति करते हैं इसलिए वह अपने सामने किसी भी मजबूत व्यक्ति को टिकने नहीं देते। योगराज ने सवाल किया कि पिछले कई महीनों से युवराज बेहतरीन पारियां खेल रहा है।

रणजी ट्राफी में उसने लगातार शतक लगाए इसके बावजूद भी क्या कारण है कि उसे वर्ल्ड कप टीम में नहीं रखा गया। भारत को 2011 का वर्ल्ड कप जिताने वाले युवराज के पिता योगराज ने काफी भावुक होते हुए कहा कि मेरा बेटा कैंसर से पीड़ित होने के बावजूद अपने देश के लिए पिछले वर्ल्ड कप में खेला।
विज्ञापन

विज्ञापन

युवराज ने किया पिता के आरोपों का खंडन

हालांकि योगराज सिंह का यह बयान सामने आने के बाद युवराज सिंह ने ट्वीट कर अपने पिता के आरोपों को खारिज कर दिया। युवराज ने कहा कि सभी माता पिता की तरह उनके पिता भी भावुक हैं और इसी भावुकता में उन्होंने यह सब कह दिया। युवराज ने धौनी की कप्तानी की तारीफ भी की।

दूसरी ओर योगराज सिंह का बयान सामने आने के बाद फिर उन आरोपों को हवा मिल गई है जिसमें कहा गया था कि धौनी के कारण ही युवराज को वर्ल्ड कप टीम में नहीं रखा गया। जबकि जिस दौरान वर्ल्ड कप के लिए संभावित 30 खिलाड़ियों को चुना गया था उस समय युवराज रणजी ट्राफी में धमाकेदार खेल जारी रखे हुए थे।
 
लेकिन चयनकर्ताओं ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। शायद यही कारण रहा कि सोमवार को जब आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई तो युवराज को रिकार्ड 18 करोड़ कीमत में दिल्‍ली डेयरडेविल्स की टीम ने खरीदा। कहा जा सकता है कि वनडे और ट्वेंटी ट्वेंटी के लिए युवराज अभी भी मैच ‌विनिंग खिलाड़ियों में शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें