फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बीच ऑस्ट्रेलिया ने कसा शिकंजा

Wed, 10 Dec 2014 02:16 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन के खेल के आखिरी ओवर में विकेट गंवाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे दिन कप्तान माइकल क्लार्क की मैदान पर वापसी के साथ शानदार शुरुआत की और डेविड वॉर्नर के बाद 2 और बल्‍लेबाजों ने शतक ठोक दिए।
विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।

बारिश से बार-बार खेल बाधित होने और खराब रोशनी के कारण समय से पहले दूसरे दिन का खेल खत्म किए जाने के समय तक 3 शतकों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट पर 517 रन बनाकर अपनी ‌स्थिति काफी मजबूत कर ली थी। क्रीज पर स्टीवन ‌‌स्मिथ (162) और मिचेल जॉनसन (0) खेल रहे थे। इससे पहले ‌स्मिथ ने पीठ की चोट से उबरने वाले कप्तान माइकल क्लार्क (128) के बीच सातवें विकेट के लिए 163 रनों की साझेदारी की।

दूसरे दिन की पहली सफलता करन शर्मा ने दिलाई जब उन्होंने क्लार्क को पुजारा के हाथों कैच आउट कराया। पहला टेस्‍ट खेल रहे करन 2 विकेट हासिल कर चुके हैं। उनके अलावा वरुण आरोन और मोहम्मद शमी ने कल 2-2 विकेट झटके ‌थे।
विज्ञापन


बारिश के कारण आज 30 ओवर का ही खेल हो सका जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए।
विज्ञापन

बारिश की लुकाछिपी के बीच ‌स्मिथ और क्लार्क के शतक

ऑस्ट्रेलिया ने अपने कल के स्कोर 6 विकेट पर 354 रन से आगे खेलना शुरू किया। पहले दिन का खेल ब्रैड हैडिन के आउट होने के सा‌थ ही स्टंप कर दिया गया था, इसलिए दूसरे दिन स्टीवन स्मिथ के साथ मैच को आगे बढ़ाने के लिए कप्तान माइकल क्लार्क क्रीज पर आए। क्लार्क 60 रन के निजी स्कोर पर चोट के कारण वापस लौट गए थे।

दोनों ने भारतीय गेंदबाजों को धकाते हुए पारी को आगे बढ़ाया। लेकिन अभी लगभग 10 ओवर का ही खेल हुआ था कि बारिश शुरू हो गई और खेल रूक गया। फिर जब खेल शुरू हुआ तो स्मिथ ने 2 रन और बनाते हुए अपना 5वां टेस्ट शतक ठोक दिया। ‌फिर जब क्लार्क के शतक लगाने की बारी आई तो फिर बारिश ने पंगा डाल दिया।

बारिश के थमने के बाद क्रिकेट फिर से शुरू होने पर क्लार्क ने भी अपना शतक पूरा किया। क्लार्क के करियर का यह 28वां और भारत के खिलाफ सातवां टेस्ट शतक है। भारत को लंबे प्रयास के बाद दूसरे दिन एकमात्र सफलता क्लार्क के रूप में ही मिली, जिसे करन शर्मा ने कैच आउट करा कर हासिल किया। क्लार्क 128 रन बनाकर आउट हुए।

इससे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट पर 354 रन बनाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें