फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुछल्लों ने किया भारत को 'बेदम', बल्लेबाजों पर टिकी आस

Fri, 19 Dec 2014 03:57 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिसबेन टेस्ट मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के पुछल्ले बल्लेबाजों के डेढ़ सौ से ज्यादा रन बना देने से संकट अब टीम इंडिया पर मंडराने लगा है। एक समय भारत मैच में मजबूत स्थिति में था लेकिन अब वह संघर्ष करता दिख रहा है।
विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।

दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय तक भारत ने एक विकेट पर 71 रन बना लिए थे। क्रीज पर शिखर धवन (26) और चेतेश्वर पुजारा (15) खेल रहे हैं, दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 30 रनों की साझेदारी हो चुकी है। हालांकि भारत अभी भी पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया से 26 रन पीछे है। भारत मुरली विजय (27) के रूप अपना पहला विकेट गंवा चुका है।

इससे पहले टी-ब्रेक के तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 505 रनों पर खत्म हो गई। उसकी ओर से कप्तान स्टीवन स्मिथ ने शतकों की हैट्रिक लगाते हुए सबसे ज्यादा 133 रन बनाए। बतौर कप्तान अपने पहले ही टेस्ट मैच में स्मिथ शतक लगाने वाले 10वें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं। उनके अलावा मिचेल जॉनसन ने 88 और ओपनर क्रिस रोजर्स ने 55 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर भारत पर 97 रनों की बढ़त हासिल हुई।
विज्ञापन


भारत की ओर से तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और उमेश यादव ने 3-3 विकेट झटके, जबकि वरुण आरोन और आर अश्विन को 2-2 विकेट मिले।

दुविधा में फंसे मुरली, स्टॉर्क की गेंद पर हुए बोल्ड

टी-ब्रेक के तुरंत बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी खत्म होने के बाद भारत ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की। मुरली विजय (27) और शिखर धवन (नाबाद 26) ने तेजी से रन बनाते हुए पहले 97 रनों से पिछड़ी टीम इंडिया को इस नंबर से आगे लाने को कोशिश की ले‌किन टीम को जल्द ही झटका लग गया।

पिछली पारी में शानदार शतक लगाने वाले मुरली आज भी शानदार बल्‍लेबाजी कर रहे थे लेकिन मिचेल स्टॉर्क की एक उछाल लेती गेंद को खेलने की दुविधा में वह बोल्ड हो गए। पहले वह गेंद को खेलना चाहते थे लेकिन बाद में उसे छोड़ने का फैसला लिया तब तक देर हो चुकी थी और गेंद बल्‍ले के अंदरुनी किनारा को छूती हुई विकेट पर जा टकराई। मुरली 27 रन बनाकर आउट हुए। भारत का पहला विकेट 41 रन के स्कोर पर गिरा।

इसके बाद धवन ने चेतेश्वर पुजारा के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 30 रनों की साझेदारी करते हुए खेल खत्म होने के समय तक भारत को कोई और झटका नहीं लगने दिया। भारत अब जब चौथे दिन का खेल शुरू करने उतरेगा तो उसे धवन और पुजारा से काफी उम्मीदें होंगी क्योंकि दोनों अब तक सीरीज में प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं और उनके पास यह शानदार मौका है। दिन का खेल खत्म होने तक भारत अभी भी पहली पारी के आधार पर 26 पीछे था।

बड़ी मशक्कत के बाद भारत को मिली सफलता

इससे पहले खराब रोशनी के कारण समय से पहले दूसरे दिन का खेल खत्म किए जाने के बाद तीसरे दिन के खेल की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत अच्छी नहीं रही। मेजबान टीम ने अपने कल के स्कोर 4 विकेट पर 221 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन अभी टीम के खाते में 11 रन ही जुडे थे कि उसे झटका लग गया।

तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने मिचेल मार्श (11) को बोल्ड कर भारत को दिन की पहली और पारी की पांचवीं सफलता दिलाई। मार्श अपने स्कोर में 4 रन ही और जोड़ पाए थे। इसके बाद ब्रैड हैडिन (6) क्रीज पर आए लेकिन वह भी वरुण आरोन की गेंद पर स्लिप में कैच आउट होकर चलते बने। महज 15 रनों के अंदर 2 विकेट गंवा देने से ऑस्ट्रेलियाई टीम पर संकट के बादल मंडराने लगे।

हालांक‌ि दूसरे छोर पर टिके कप्तान स्‍टीवन स्मि‌थ ने मिचेल जॉनसन के साथ सातवें विकेट के लिए 147 रन की शतकीय साझेदारी कर भारत की पहली पारी पर बढ़त लेने की योजना पर पानी ‌फेर दिया। इस बीच स्मिथ ने सीरीज में अपना लगातार तीसरा शतक भी ठोक दिया। वहीं जॉनसन ने अपना अर्धशतक लगाया। भारतीय गेंदबाजों को इस जोड़ी को तोड़ने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा।

काफी मशक्कत के बाद इशांत जॉनसन को विकेट के पीछे कैच आउट कराकर इस जोड़ी को तोड़ने में सफल रहे। उनकी मेहनत रंग लाई और इसी ओवर की अंतिम गेंद पर स्मिथ को बोल्ड कर उनका विकेट भी हासिल कर लिया। स्मि‌थ सीरीज में पहली बार आउट हुए। उन्होंने पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाए और नाबाद रहे।

भारत ने टॉस जीतकर पहली पारी में 408 रन बनाए थे। भारत की ओर से ओपनर मुरली विजय ने 144 रनों की पारी खेली। जबकि ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हैजलवुड ने 5 विकेट निकाले।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के पुछल्लों ने किया भारत को परेशान

भारत के लिए एक बार फिर पुछल्ले बल्‍लेबाज सिरदर्द बने। ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट 398 रन पर गिर गया था। इसके बाद मिचेल स्टॉर्क और नाथन ल्योन ने नौंवें विकेट के लिए 8 ओवर में तेजी से रन बनाते हुए 56 रनों की साझेदारी कर डाली। भारत के लिए संकट बन चुकी इस जोड़ी को वरुण आरोन ने ल्योन को आउट कर टीम को नौंवीं सफलता दिलाई।

भारत को अंतिम सफलता हासिल करने के लिए एक बार फिर पसीना बहाना पड़ा। क्रीज पर स्टॉर्क और जोश हैजलवुड की ‌खड़ी अंतिम जोड़ी ने भी खूब रन बनाए और भारतीय गेंदबाजों को थकाया। इस अंतिम जोड़ी ने टी-ब्रेक तक अपना विकेट बचाए रखा और वापस आने पर 51 रनों अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को 500 के पार पहुंचा ही दिया।

हालां‌कि टी-ब्रेक के बाद ऑस्ट्रेलिया अपने खाते में महज 2 रन ही जोड़ पाया था कि अश्विन ने टेस्ट करियर में चौथा अर्धशतक लगाने वाले स्टॉर्क को बोल्ड कर कंगारुओं की पारी का अंत किया। वहीं अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैजलवुड 32 रन बनाकर नाबाद लौटे।

पुछल्लों ने भारत को खूब छकाया, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ऑस्ट्रेलिया के 7 विकेट 395 रन पर ही गिर गए थे लेकिन अगले 3 विकेट ने 110 रन जोड़ लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें