फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बांग्लादेश के कप्तान की खेल भावना ने दिलाई धोनी की याद, फिर चर्चा में मांकड़िंग; जानें पूरा मामला

Sat, 23 Sep 2023 06:52 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

ईश सोढ़ी रन आउट हो चुके थे, लेकिन बांग्लादेश के कप्तान ने अपनी अपील वापस ले ली और वह आगे भी खेलते रहे। इस दौरान सोढ़ी ने लिटन दास को गले लगा लिया। 
 
विज्ञापन
ईश सोढ़ी और हसन महमूद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ, जिसने फैंस को महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी। हसन महमूद ने नॉन स्ट्राइक एंड पर ईश सोढ़ी को रन आउट कर दिया था। नियमों के अनुसार सोढ़ी आउट थे और अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। इसके बाद ही बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने अपनी अपील वापस ले ली और सोढ़ी आगे भी खेलते रहे। लिटन दास के इस फैसले ने धोनी की याद दिला दी, जब उन्होंने इंग्लैंड के इयान बेल के खिलाफ अपील वापस ले ली थी और बेल आउट होने के बाद भी खेलते रहे थे। 
विज्ञापन


शनिवार, 23 सितंबर को मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने दूसरे वनडे में खेल भावना की मिसाल कायम की। कीवी टीम की पारी के 46वें ओवर में तेज गेंदबाज हसन महमूद ने नॉन-स्ट्राइकर एंड पर ईश सोढ़ी को रन आउट कर दिया। फैसले को ऊपर भेजा गया और तीसरे अंपायर ने सोढ़ी को आउट दे दिया। इसके बाद बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास और सौम्य सरकार ने बातचीत की और सोढ़ी को वापस बुलाने का फैसला किया।
 

लिटन ने सोढ़ी को मैदान पर वापस बुलाने से पहले मैदानी अंपायर से बातचीत भी की। एक बार जब सोढ़ी वापस आये तो उन्होंने हसन को गले लगाया और दोनों अच्छे मूड में दिखे। बांग्लादेश से पहले भी कई टीमें मांकडिंग के जरिए रन आउट की अपील वापस ले चुकी हैं। 
विज्ञापन

 

ईश सोढ़ी ने उठाया मौके का फायदा
जब सोढ़ी रन आउट हुए थे तो वह 26 गेंदों पर 17 रन बनाकर खेल रहे थे। हालांकि, उन्होंने इस मौके का फायदा उठाया और 39 गेंदों में तीन छक्कों की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए। जीवनदान मिलने के बाद सोढ़ी ने महेदी हसन और खालिद अहमद पर दो छक्के लगाए। सोढ़ी की पारी के दम पर कीवी टीम ने 49.2 ओवर में 254 रन बनाए। टॉम ब्लंडेल 66 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 68 रन बनाकर न्यूजीलैंड के लिए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे। हेनरी निकोल्स ने 49 रन बनाए और ब्लंडेल के साथ 95 रनों की साझेदारी की। बांग्लादेश के लिए खालिद और महेदी हसन ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें