फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Record: युवराज सिंह नहीं, इस खिलाड़ी के नाम है टी20 में सबसे तेज पचासा जड़ने का रिकॉर्ड; देखें सूची

Tue, 30 Jul 2024 06:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच में शानदार पारी खेली थी। युवराज ने यह ऐतिहासिक पारी सभी को अब तक याद है। उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में छह गेंदों पर छह छक्के जड़े थे।
विज्ञापन
युवराज सिंह - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड नेपाल के दीपेंद्र सिंह आरी के नाम दर्ज है। उन्होंने पिछले साल एशियाई खेलों के दौरान मंगोलिया के खिलाफ यह कारनामा किया था। दीपेंद्र ने इसके साथ ही भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा था। युवराज ने 2007 टी20 विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था। 
विज्ञापन

दीपेंद्र ने पारी में जड़े थे आठ छक्के
नेपाल के लिए खेलने वाले दीपेंद्र ने पिछले साल चीन में हुए एशियाई खेलों में मंगोलिया के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी की थी। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे दीपेंद्र ने 10 गेंदों पर आठ छक्कों की मदद से नाबाद 52 रनों की पारी खेली थी। दीपेंद्र ने मैच में महज नौ गेंद पर अर्धशतक जड़ा और युवराज का वर्षों पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। उस मैच में नेपाल ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 314 रन बनाए थे। यह पहली बार था जब टी20 में किसी टीम ने 300 रन का स्कोर खड़ा किया था। वहीं, मंगोलिया की पारी 13.1 ओवर में 41 रन पर ढेर हो गई थी। 

युवराज ने ब्रॉड पर जड़े थे लगातार छह गेंदों पर छह छक्के
युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच में शानदार पारी खेली थी। युवराज ने यह ऐतिहासिक पारी सभी को अब तक याद है। उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में छह गेंदों पर छह छक्के जड़े थे। युवराज ने उस टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया था और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। युवराज का टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड लंबे समय तक कोई खिलाड़ी नहीं तोड़ सका था। 
विज्ञापन

अहसान-मुनरो भी हैं लिस्ट में शामिल
मिर्जा अहसान और न्यूजीलैंड के लिए खेल चुके कॉलिन मुनरो भी उन बल्लेबाजों की सूची में शामिल हैं जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में तेजी से पचासा जड़ा है। अहसान खान ने 2019 में 13 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था और वह उस समय युवराज के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंच गए थे। दूसरी ओर, श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड की ओर से खेलते हुए मुनरो ने 2016 में 14 गेंदों पर पचासा जड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें